अफगानिस्तान, पाटा पिच, कमजोर टीम और कोहली के शतक, पूर्व पाक कप्तान ने बताया क्या है 'असली सच'
कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर तीन साल का सूखा समाप्त किया फिर बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ उपमहाद्वीप की पिचों पर बैक टू बैक शतक ठोके। क्या वे फॉर्म वे वाकई वापस आ गए हैं? इस पर पूर्व पाक कप्तान ने बात की है

क्या विराट कोहली पूरी तरह से क्रिकेट में अपनी पुरानी फॉर्म में वापसी कर चुके हैं? इसका जवाब कई फैंस के लिए हां है तो क्रिकेट पर बारीक नजर बनाए रखने वाले अभी ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे का इंतजार भी करना चाहेंगे जहां कोहली के पास टेस्ट फॉर्मेट में भी रन करने का मौका होगा। कोहली के लिए अभी टेस्ट मैचों में शतक का सूखा खत्म नहीं हुआ है और उनको अपनी सरजमी पर इसको समाप्त करने का बेहतरीन अवसर मिल रहा है। कोहली के और भी कट्टर आलोचक चाहेंगे कि विराट ओवरकास्ट ओवरसीज हालातों में भी सैंकड़ा ठोकें। इसके लिए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की फाइनल स्टेज बढ़िया मंच रहेगी।

अभी भी चुनौतियां बाकी हैं
कुल मिलाकर कोहली के सामने अभी भी चुनौतियां बाकी हैं लेकिन उन्होंने बैक टू बैक दो वनडे शतक लगाकर खुद को रन-मशीन की कैटेगरी में फिर से स्थापित किया है। वे वर्ल्ड कप टी20 में टॉप स्कोरर रहे और एशिया कप में भी बेहतरीन साबित हुए। एशिया कप 2022 को कोहली कभी नहीं भूलेंगे जहां उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर अपना तीन साल का शतकीय सूखा समाप्त किया था। उन्होंने केवल 61 गेंदों में नाबाद 122 रनों की पारी खेली, जिसने एक टी20ई मैच में किसी भारतीय द्वारा सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

पाटा पिच, कमजोर टीम और कोहली के शतक
लेकिन क्रिकेट में फैंस के एक खेमे का तब भी ये मानना था कि ये शतक अफगानिस्तान टीम के खिलाफ आया था जो पहले से ही बाहर थी और टूर्नामेंट के डेड रबर मैच में कोई दबाव नहीं होता। तो वह तुक्का हो सकता है लेकिन कोहली ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ जो नाबाद पारी खेलकर जीत लगाई उसने सही मायनों में लोगों के मुंह बंद कर दिए। तब कोहली ने 53 गेंद में नाबाद 82 रन बनाए। भारत को आखिरी आठ गेंदों पर जीत के लिए 28 रनों की जरूरत थी और कोहली ने ज्यादातर रन बनाकर टीम को यादगार जीत दिलाई। इसलिए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने अफगानिस्तान के खिलाफ कोहली के शतक की वैधता पर सवाल उठाने वालों की आलोचना करते हुए कहा कि अब तो लोगों को संतुष्टी मिली होगी जब विराट ने अपनी क्वालिटी फिर से दिखानी शुरू कर दी है।

ये तुक्का तो नहीं कहा जा सकता
विराट कोहली ने 2023 की धमाकेदार शुरुआत की, अपना 45वां एकदिवसीय शतक जड़ा जो इस प्रारूप में उनका लगातार दूसरा शतक था जो यह दर्शाता है कि तीन साल से अधिक के संघर्ष के बाद वह फिर से सफेद गेंद के क्रिकेट में अपने बेस्ट पर पहुंच रहे हैं। कोहली कुछ ही पारियों में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की ओर हैं क्योंकि वे इस प्रारूप में सबसे अधिक शतक के तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी करने के केवल चार सेंचुरी दूर हैं।

मुझे नहीं पता कुछ फैंस ऐसा क्यों करते हैं
इन सब चीजों से प्रभावित बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "उसने (कोहली) एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक बनाया था। अफगान के पास एक मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है। कितने बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ शतक बनाया है? लोग अक्सर कहते हैं कि जब भी कोहली शतक बनाते हैं तो यह एक कमजोर टीम या सपाट पिच होती है। लेकिन उस आदमी ने ऐसा 73 बार किया है। मुझे नहीं पता कुछ फैंस ऐसा क्यों करते हैं। यह इंसान क्रिकेट का जीनियस है।"
बट ने टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ कोहली की असाधारण पारी को बहुत खास बताया और कहा, "इस तरह से खेलना कभी आसान नहीं होता, खासकर तब जब आप फॉर्म में गिरावट से गुजर रहे हों। इस तरह की पारियां खिलाड़ी को अगले स्तर तक ले जाती हैं।"
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications