IND vs NZ: टीम इंडिया को मिल गया पांड्या का रिप्लेसमेंट? पूर्व दिग्गज ने प्लेइंग 11 में किया बड़ा बदलाव

India vs New Zealand Match: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 21वें मैच में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। ये हाई-वोल्टेज मैच 22 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस महामुकाबले से पहले पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए हैं, जिसपर कप्तान रोहित शर्मा विचार कर सकते हैं।

दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान पंड्या को चोट लग गई और वह धर्मशाला में अगले मैच से बाहर हो गए। चोपड़ा ने पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को चुना है। उनका मानना है कि गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की जगह शार्दुल ठाकुर को लिया जाएगा।

Hardik Pandya

हार्दिक की चोट के बाद गुरुवार को पुणे में स्कैन हुआ और वह अपनी रिकवरी के लिए बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जा रहे हैं। जहां उन्हें आराम की सलाह दी गई है। वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की लगातार निगरानी में रहेंगे। बोर्ड ने कहा कि वह सीधे लखनऊ पहुंचेंगे जहां 26 अक्टूबर को भारत का सामना इंग्लैंड से होगा।

हार्दिक टीम को अहम संतुलन देते हैं और यह देखना होगा कि उनकी अनुपस्थिति में टीम किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरती है। हार्दिक की उपस्थिति में भारत के पास छह गेंदबाजी विकल्प हैं। हालांकि, इस मुकाबले में बल्लेबाजी की ताकत को बरकरार रखना महत्वपूर्ण होगा और इसलिए सूर्यकुमार यादव या ईशान किशन में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना है।

आकाश चोपड़ा ने हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग 11 में शामिल किया है। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर की जगह मोहम्मद शमी को 11 खिलाड़ियों में जगह दी है। इस बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कि, 'केवल पांच गेंदबाज रखना आदर्श नहीं है। 7 पर बैटिंग फिनिश करना आदर्श नहीं है। लेकिन ऐसा ही है। हार्दिक यही संतुलन टीम में लाते हैं।'

क्रिकेट विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन के लिए आकाश चोपड़ा ने जिन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है उनमें रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद सिराज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+