SL vs ZIM: ज़िम्बाब्वे के 38 साल के दिग्गज की वापसी, श्रीलंका दौरे के लिए हुआ टीम का ऐलान
Zimbabwe team for Sri Lanka tour: श्रीलंका दौरे पर सफेद गेंद सीरीज खेलने के लिए जाने वाली जिम्बाब्वे टीम की घोषणा कर दी गई है। इसमें एक अहम खिलाड़ी चोट के कारण शामिल नहीं किया गया है। ऑल राउंडर सीन विलियम्स को टीम में जगह नहीं मिली है। एक पुराने नाम को शामिल किया गया है।
जिम्बाब्वे की टीम श्रीलंका दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज खेलने वाली है। वनडे टीम में अनकैप्ड खिलाड़ी टापिवा मुफुद्जा को शामिल किया गया है। घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन खेल की वजह से उनको टीम का हिस्सा बनाया गया है। वनडे टीम में क्रैग इरविन को भी लाया गया है।

38 साल के क्रैग इरविन की टीम में वापसी हुई है, यह थोड़ा हैरान करने वाला फैसला है। विलियम्स की अनुपस्थिति में किसी अनुभवी को टीम में शामिल करना जरूरी था, ऐसे में इरविन को लाकर टीम को संतुलित करने का प्रयास किया गया है। आयरलैंड के खिलाफ खेलने वाले सात खिलाड़ी टीम में बा भी बरकरार हैं।
टी20 टीम का नेतृत्व सिकन्दर रहा के पास ही है लेकिन एकदिवसीय क्रिकेट के लिए क्रैग इरविन को कमान थमाई गई है। आयरलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के बाद डेव हॉटन ने मुख्य कोच का पद छोड़ दिया था। जिम्बाब्वे के श्रीलंका दौरे के लिए वाल्टर चावागुटा अंतरिम मुख्य कोच बनाये गए हैं। वनडे मैच 6, 8 और 11 जनवरी को खेले जाएंगे, इसके बाद टी20 मैच 14, 16 और 18 जनवरी को खेले जाएंगे। ज़िम्बाब्वे का प्रदर्शन श्रीलंकाई सरजमीं पर देखने लायक रहने वाला है।
जिम्बाब्वे की वनडे टीम
क्रेग इरविन (कप्तान), फ़राज़ अकरम, रयान बर्ल, जॉयलॉर्ड गम्बी, ल्यूक जोंगवे, ताकुदज़्वानाशे कैटानो, तिनशे कामुनहुकम्वे, क्लाइव मदांडे, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, तापीवा मुफुद्ज़ा, टोनी मुनयोंगा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा, सिकंदर रज़ा, शुम्बा मिल्टन।
ज़िम्बाब्वे की टी20 टीम
सिकंदर रज़ा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, क्रेग इरविन, जॉयलॉर्ड गम्बी, ल्यूक जोंगवे, तिनशे कामुनहुकम्वे, क्लाइव मदांडे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, कार्ल मुंबा, टोनी मुनयोंगा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, आइंस्ले एनडलोवु, रिचर्ड नगारवा, शुम्बा मिल्टन।












Click it and Unblock the Notifications