इंग्लैंड का धांसू खिलाड़ी होगा IPL में बैन, क्या किया है अपराध और कौन है यह तूफानी प्लेयर
IPL 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी का समापन होने के बाद अब आईपीएल की तरफ नजरें हैं। इसी महीने आईपीएल का आगाज हो जाना है। चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलने वाले कई प्लेयर्स को आईपीएल जैसे बड़े इवेंट में खेलते हुए देखा जा सकेगा। हर किसी को इवेंट का बेसब्री से इंतजार है।
आईपीएल का आगाज होने से पहले ही एक प्लेयर ऐसा सामने आया है, जिसने इवेंट शुरू होने से पहले ही छोड़ दिया है। इसके बाद अब टीम को नया नाम टीम में लाना पड़ेगा। इंग्लैंड के धांसू खिलाड़ी ने आईपीएल छोड़ने की घोषणा कर दी है।

यह तब हुआ है, जब टीम इंडिया ने धमाकेदार अंदाज में चैम्पियंस ट्रॉफी हासिल की और उधर इंग्लिश प्लेयर ने आईपीएल में खेलने से मना कर दिया। इस बेहतरीन प्लेयर ने आईपीएल छोड़कर जाने का एक कारण भी बताया है, जो काफी अहम है।
यहाँ बात इंग्लैंड के हैरी ब्रूक की हो रही है, जिन्होंने आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है। उनको इस साल दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ शामिल किया था। हैरी ब्रूक को 6 करोड़ 25 लाख रुपये की रकम के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में खरीदा था लेकिन अब उन्होंने मना कर दिया है।
ब्रूक ने आईपीएल नहीं खेलने का कारण नेशनल टीम के साथ प्रतिबद्धता को बताया है। इंग्लैंड की टीम के साथ कमिटमेंट के कारण वह टूर्नामेंट से हट गए हैं। अब उनके ऊपर बैन का खतरा भी मंडरा रहा है। आईपीएल के नए नियमों में यह शामिल है।
कोई भी खिलाड़ी नीलामी में पंजीकरण करता है और नीलामी में खरीदे जाने के बाद सीजन की शुरुआत से पहले खुद को अनुपलब्ध बनाता है, तो अगले दो सेशन में नीलामी में भाग लेने के लिए उसके ऊपर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। अब ब्रूक पर यह नियम लागू हो सकता है।
हालांकि यह नियम उन प्लेयर्स के ऊपर लागू नहीं होता है, जिनको मेडिकल कंडीशन और चोट की वजह से बाहर होना पड़ता है। ब्रूक ने इंग्लैंड टीम के लिए अगली सीरीज में तैयारी को प्राथमिकता देने के लिए आईपीएल छोड़ा है, ऐसे में उन पर बैन लगना तय है। इंग्लैंड की टीम जून में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications