Ashes, 2023: आखिरी ओवर में इंग्लैंड को मिली तीन रन से हार, रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया की दमदार वापसी

England Women vs Australia Women, 2nd ODI Highlights: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच महिला एशेज में रविवार को एक दिलचस्प मुकाबला खेला गया। इन दोनों देशों के बीच एशेज में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। पहले मैच में इंग्लैंड ने जीत की थी तो वहीं दूसरे मुकाबले को तीन रन से जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने दमदार वापसी कर ली है।

एलिस पेरी ने बनाए 91 रन: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच के बारे में बात करें तो इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलिस पेरी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक 91 रनों की पारी खेली। इसके अलावा एनाबेल सदरलैंड के बल्ले से भी अर्धशतकीय पारी निकली। इन दोनों महिला बल्लेबाजों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 282 रन बनाए।

England Women vs Australia Women 1

इंग्लैंड की शुरुआत शानदार:सोफी एक्लेस्टोन और लॉरेन बेल ने इंग्लैंड के लिए तीन-तीन विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही। सोफिया डंकले और टैमी ब्यूमोंट ने पहले विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी निभाई। डंकले 13 रन बनाकर आउट हो गई। जबकि टैमी ब्यूमोंट ने 66 रनों की पारी खेलकर टीम के स्कोर को आगे पहुंचाया।

नेट साइवर-ब्रंट ने जड़ा शतक: इंग्लैंड की ओर से नेट साइवर-ब्रंट ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने महज 99 गेंदों में 111 रन बनाकर एक छोर पर नाबाद रहीं। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके लगाने का काम किया। आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी। लेकिन टीम लक्ष्य हासिल करने से तीन रनों से चूक गई और इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने इस रोमांचक मुकाबले को अपने नाम किया।

इंग्लैंड महिला प्लेइंग इलेवन: सोफिया डंकले, टैमी ब्यूमोंट, हीथर नाइट (कप्तान), नेट साइवर-ब्रंट, एलिस कैप्सी, डेनिएल व्याट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, सारा ग्लेन, केट क्रॉस, लॉरेन बेल।

ऑस्ट्रेलिया महिला प्लेइंग इलेवन: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, मेगन शुट्ट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+