IPL 2023: शाहरुख खान की टीम को बड़ा झटका, विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा- मैं नहीं खेलूंगा आईपीएल

इन दिनों आईपीएल फ्रेंचाइजियां खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने में बिजी हैं। आईपीएल 2023 के लिए ट्रेडिंग विंडो भी खुल गई है, जहां फ्रेंचाइजीज अपने खिलाड़ियों को एक टीम से दूसरी टीम में अदला बदली कर सकते हैं।

Sam Billings To Skip IPL 2023: इन दिनों आईपीएल फ्रेंचाइजियां खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने में बिजी हैं। आईपीएल 2023 के लिए ट्रेडिंग विंडो भी खुल गई है, जहां फ्रेंचाइजीज अपने खिलाड़ियों को एक टीम से दूसरी टीम में अदला बदली कर सकते हैं। गुजराज टाइटंस से लॉकी फर्ग्यूसन और रहमानुल्लाह गुरबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स ने ट्रेड कर लिया है। लेकिन इन सबके बीच केकेआर को बड़ा झटका भी लगा है।

सैम बिलिंग्स नहीं लेंगे आईपीएल में हिस्सा

सैम बिलिंग्स नहीं लेंगे आईपीएल में हिस्सा

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सैम बिलिंग्स आईपीएल 2023 में नहीं खेलने का फैसला किया है। सैम बिलिंग्स केकेआर टीम का हिस्सा थे और पिछले सीजन केकेआर के लिए कुछ अहम पारियां भी खेलने में सफल रहे थे। वह टीम में विकेकीपर की जिम्मेदारी भी उठा रहे थे। सैम बिलिंग्स के नहीं होने से केकेआर को नुकसान हो सकता है।

जानिए सैम बिलिंग्स ने क्या कहा

जानिए सैम बिलिंग्स ने क्या कहा

आईपीएल में नहीं शामिल होने के पीछे सैम बिलिंग्स ने कारण बताया। सैम बिलिंग्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि वो केंट क्रिकेट के साथ साथ इंग्लिश समर की शुरुआत में लंबे फॉर्मेट वाले क्रिकेट पर ध्यान देना चाहते हैं। उन्होंने लिखा कि मैंने मुश्किल फैसला लिया है कि मैं अगले आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से हिस्सा नहीं लूंगा।

केकेआर को करनी होगी बिलिंग्स की भरपाई

केकेआर को करनी होगी बिलिंग्स की भरपाई

अगले महीने होने वाले आईपीएल मिनी ऑक्शन में केकेआर की कोशिश बिलिंग्स की जगह किसी नए खिलाड़ी को खऱीदने की होगी। बिलिंग्स को केकेआर ने दो करोड़ रुपये में खरीदा था, लिहाजा अब उनकी गैरमौजूदगी में वह इन पैसों का इस्तेमाल दूसरे खिलाड़ियों पर कर सकते हैं। हालांकि, टीम ने ट्रेड में रहमानुल्लाह गुरबाज को लिया है। अफगानिस्तान का यह खिलाड़ी विकेटकीपिंग के साथ-साथ टीम के लिए ओपन भी कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+