रोहित शर्मा के बाद अब इंग्लैंड के खेमे में भी पहुंचा कोरोना... एक खिलाड़ी पॉजिटिव

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स (Ben Fokes) भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

नई दिल्ली: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रोहित को कोविड होने के बाद क्रिकेट के गलियारों में हलचल मच गई है। हर तरफ केवल रोहित और भारत बनाम इंग्लैंड के पांचवें टेस्ट की ही बात की जा रही है। इसी बीच इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स (Ben Foakes) भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। फोक्स लीड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट का हिस्सा थे और चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले फोक्स कोविड पॉजिटिव पाए गए।

Recommended Video

    Rohit Sharma Corona Positive: Team India को झटका, रोहित शर्मा को हुआ Corona | वनइंडिया हिंदी *Sports
    Ben Foakes

    बिलिंग्स संभालेंगे जिम्मेदारी

    न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे दिन के खेल के दौरान ही बेन फोक्स पीठ में दर्द की वजह से परेशान थे। इसी कारण कीवी टीम की दूसरी पारी में फोक्स की जॉनी बेयरस्टो विकेटकीपिंग करने मैदान पर उतरे। शनिवार शाम में फोक्स का कोविड टेस्ट किया गया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव सामने आई। मैच के बचे हुए खेल में अब फोक्स की जगह सैम बिलिंग्स कीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

    फोक्स को फिलहाल आइसोलेट किया गया है। अच्छी बात ये हैं कि इंग्लैंड की टीम में कोविड का और कोई मामला सामने नहीं आया है। फोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में शून्य पर आउट हुए थे।

    भारत के खिलाफ भी होते टीम का हिस्सा

    बेन फोक्स इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं। अपने करियर के पहले ही टेस्ट मैच में फोक्स ने श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ा था। अभी तक खेले 14 टेस्ट मैचों में वह 29.19 की औसत के साथ कुल 613 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और दो अर्धशतक देखने को मिले हैं। 1 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच रीशेड्यूल टेस्ट मैच खेला जाना है और इस मैच के लिए फोक्स भी इंग्लैंड की टीम का हिस्सा होते। हालांकि, अब रोहित शर्मा के साथ-साथ उनके भी एजबेस्टन, बर्मिंघम टेस्ट में खेलने पर सस्पेंस बन गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+