ENG vs SL 2nd Test: इंग्लैंड-श्रीलंका के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट
ओली पोप की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है। उन्होंने तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में पांच विकेट से जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 29 अगस्त को लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा। एक्शन से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
मार्क वुड चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हैं और उनकी जगह ओली स्टोन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। श्रीलंका के 2024 इंग्लैंड दौरे का दूसरा टेस्ट 29 अगस्त से 2 सितंबर तक होगा। मैच लंदन के लॉर्ड्स में स्थानीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा।

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच की वेदर रिपोर्ट
दूसरे टेस्ट के लिए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आखिरी तीन दिनों में बादल छाए रहेंगे। तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और ह्यूमिडिटी का स्तर औसतन 60 से 70 प्रतिशत के बीच रहेगा। इस मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है।
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच की पिच रिपोर्ट
लॉर्ड्स की पिच तेज गेंदबाजों के लिए सपोर्टिव मानी जाती है, जिसमें अच्छी सीम और स्विंग मूवमेंट होती है। पहले दिन गेंदबाजों को मदद मिलेगी, जबकि दूसरे और तीसरे दिन बल्लेबाजी की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को फायदा हो सकता है।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुष्का, पथुम निसांका, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटीकपर), प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, मिलन प्रियनाथ रथनायके।
इंग्लैंड (प्लेइंग) XI): बेन डकेट, डैनियल लॉरेंस, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मैथ्यू पॉट्स, ओली स्टोन, शोएब बशीर।
ये भी पढ़िए- Dream XI: रातोंरात करोड़पति बनने के लिए चुनें ये खिलाड़ी, इंग्लैंड-श्रीलंका मैच की धांसू ड्रीम 11
श्रीलंका टीम: निशान मदुश्का, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, मिलन प्रियनाथ रथनायके, विश्व फर्नांडो, असिथा फर्नांडो, पथुम निसांका, लाहिरू कुमारा , कसुन राजिथा, निसाला थरका, जेफरी वेंडरसे, रमेश मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा
इंग्लैंड टीम: बेन डकेट, डैनियल लॉरेंस, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मैथ्यू पॉट्स , ओली स्टोन, शोएब बशीर, हैरी सिंह, जोश हल, जॉर्डन कॉक्स












Click it and Unblock the Notifications