World Cup ENG vs SA: इंग्लैंड को मिली वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी हार, दक्षिण अफ्रीका ने 229 रनों से हराया
England vs South Africa, 20th Match: इंग्लैंड को वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड की टीम को दक्षिण अफ्रीका ने 229 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया। इंग्लैंड को 170 रनों के कुल स्कोर पर दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने आउट कर दिया। पहले खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट पर 399 रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासेन ने तूफानी बैटिंग करते हुए 61 गेंदों में शतक जमाया। उनके अलावा यानसेन ने 75 रन बनाए। इन दोनों ने मुकाबला पलट दिया और दक्षिण अफ्रीका को रनों के पहाड़ तक पहुंचा दिया। इस हार के बाद अब इंग्लैंड के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है।

400 रनों का लक्ष्य












Click it and Unblock the Notifications