World Cup 2023 में इंग्लैंड-नीदरलैंड के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें पुणे की पिच और वेदर रिपोर्ट

England vs Netherlands, Weather Report: ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद इंग्लैंड अब आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के अपने अगले मैच में नीदरलैंड्स से भिड़ने के लिए तैयार है, हालांकि, इंग्लैंड सेमीफाइनल के रेस से पहले ही बाहर हो चुका है। इंग्लैंड और नीदरलैंड के बीच मैच 8 नवंबर को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। डच टीम अभी भी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। आइए जानते हैं कि इस मैच में कैसा रहेगा पुणे के मौसम और पिच का हाल।

पुणे में कैसा रहेगा आज का मौसम
8 नवंबर को पुणे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि इंग्लैंड और नीदरलैंड के बीच वनडे विश्व कप मैच के दौरान बारिश के कारण व्यवधान की कोई संभावना नहीं है। तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि ह्यूमिडिटी 58-76 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान है। 50 ओवर के टकराव के दौरान हवा की गति लगभग 8-17 किमी/घंटा होगी।

mca stadium

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम का विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को विकेट निकालने के मौके मिलेंगे। हालांकि, पुणे में स्पिनरों को विकेट के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। हालांकि, दर्शकों को रोमांच का डबल डोज मिलता रहेगा, क्योंकि यहां चौके-छक्के के साथ विकेट भी गिरते रहने की उम्मीद है।

इंग्लैंड की पूरी टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स, ब्रायडन कार्स, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।

नीदरलैंड की पूरी टीम: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ'डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब जुल्फिकार, शारिज़ अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+