IND vs ENG: किंग चार्ल्स से हुई Team India की मुलाकात, कप्तान शुभमन गिल ने खोला बातचीत का राज!
England vs India: भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों ने मंगलवार को लंदन के क्लेरेंस हाउस में किंग चार्ल्स तृतीय (King Charles III) से मुलाकात की। इस खास मुलाकात के दौरान किंग चार्ल्स ने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), ऋषभ पंत (Rishabh Pant), शुभमन गिल (Shubman Gill ) और अन्य खिलाड़ियों से बातचीत की। उन्होंने हाल ही में लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच का जिक्र भी किया।
किंग चार्ल्स ने टीम को बताया कि उन्होंने भारत-इंग्लैंड तीसरे टेस्ट के हाईलाइट्स (Highlights) देखे थे। उन्होंने कहा कि गिल की कप्तानी में टीम ने आखिर तक संघर्ष किया, लेकिन 22 रन से हार जाना दुर्भाग्यपूर्ण रहा।

मोहम्मद सिराज का आउट होना दुर्भाग्यपूर्ण
उन्होंने मोहम्मद सिराज के आउट होने की घटना को याद करते हुए कहा कि वो एक दुर्भाग्यपूर्ण पल था, जब शोएब बशीर की गेंद स्टंप्स पर जा लगी।
शुभमन गिल ने क्या कहा?
कप्तान शुभमन गिल ने इस मुलाकात को 'अद्भुत' बताया। उन्होंने कहा कि, किंग चार्ल्स तृतीय से मिलना बहुत खास अनुभव था। उन्होंने हमें फोन पर भी बहुत विनम्रता दिखाई। हमारी उनसे अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि जिस तरह आखिरी विकेट गिरा, वो काफी दुर्भाग्यपूर्ण था। हमने भी उन्हें यही कहा कि यह एक ऐसा मैच था जिसका नतीजा किसी भी ओर जा सकता था। उम्मीद है अगले दोनों मैचों में हम किस्मत बदलेंगे।'
मैच का वो रोमांचक मोड़
लॉर्ड्स टेस्ट के आखिरी दिन भारत ने 58/4 से आगे खेलना शुरू किया था। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने लंच तक भारत के आठ विकेट गिरा दिए। लेकिन रवींद्र जडेजा ने मोर्चा संभालते हुए 181 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाए। उन्होंने लॉअर ऑर्डर के बल्लेबाजों- नितीश रेड्डी (30 रन की साझेदारी), बुमराह (35 रन), और सिराज (23 रन) के साथ मिलकर भारत को जीत के करीब पहुंचाया। अंत में भारत की पूरी टीम 74.5 ओवर में 170 रन पर आउट हो गई और मैच 22 रन से इंग्लैंड के नाम रहा।
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच कब है?
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होगा। टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे होगा और मैच की पहली गेंद भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे होने की उम्मीद है। इस स्टेडियम की क्षमता 19000 है और यह लंकाशायर की मेजबानी करेगा।












Click it and Unblock the Notifications