IND vs ENG 3rd ODI: निर्णायक मुकाबले में ऐसा रहेगा मैनचेस्टर का मौसम, जानिए पिच रिपोर्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज, 17 जुलाई को अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जाएगा।

मैनचेस्टर, 17 जुलाई: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज, 17 जुलाई को अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अभी 1-1 की बराबरी पर हैं। सीरीज का पहला वनडे भारत ने 10 विकेट से जीता था, वहीं दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 100 रन से मात दी थी। ऐसे में आखिरी मैच जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी। ऐसे में जानते हैं कि आखिरी वनडे के दौरान मैनचेस्ट का मौसम और पिच कैसी रहने वाली है।

मौसम का मिजाज

मौसम का मिजाज

रविवार को मैनचेस्ट का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम वेबसाइट accuweather की रिपोर्ट के मुताबिक शाम के समय 70 प्रतिशत बादल छाए रहेंगे। उमस के 50 फीसदी के आसपास रहने की संभावना है। 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बारिश की हल्की सी संभावना है, हालांकि इससे खेल में रुकावट की कोई उम्मीद नहीं है। मैनचेस्ट में आज शाम तूफान की जरा भी आशंका नहीं है। ऐसे में कहा जा सकता है कि निर्णायक मैच में मौसम बाधा नहीं बनेगा।

गेंदबाजों का दबदबा

गेंदबाजों का दबदबा

मैनचेस्टर भी इस सीरीज में गेंदबाजों के अनुकूल ट्रैक होगा और इस सीरीज में अब तक गेंद बल्ले पर हावी रही है। इस मैच में 250-270 रन के स्कोर की उम्मीद की जा सकती है। भारत आखिरी गेम में लक्ष्य का पीछा करने के अपने फैसले से खुश नहीं था और अगर पिच गेंदबाजों की मदद करती है तो दोनों टीमें पहले बल्लेबाजी करने की कोशिश करेंगी। भारत ने ओल्ड ट्रैफर्ड में अब तक 11 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्हें 5 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में आज भारतीय टीम हार जीत के अंतर को बराबर करना चाहेगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

  • इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रेग ओवरटन, डेविड विली, ब्रायडन कार्स, रीस टॉपली।
  • भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+