ENG vs AUS, 5th ODI: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के मैच में कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

England vs Australia, 5th ODI: 5वें वनडे मैच में इंग्लैंड (ENG) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच रविवार, 29 सितंबर को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में मुकाबला होगा। इस रोमांचक मैच से पहले आज की पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं, जोकि आपकी ड्रीम-11 टीम के लिए गेम चेंजर हो सकती है।

इंग्लैंड ने सीरीज में शानदार वापसी की और पहले दो मैच हारने के बाद आखिरी दो मैच जीते। अब वनडे सीरीज 2-2 से बराबरी पर है। आज का मैच जो भी जीतेगा वही सीरीज भी जीत जाएगा।

england vs australia

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड ने आखिरी वनडे मैच 186 रन से जीता था। इन दोनों टीमों ने कुल 160 आमने-सामने वनडे मैच खेले हैं। इंग्लैंड ने 65 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 90 मैच जीते हैं। 3 मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए और 2 मैच ड्रॉ रहे।

England vs Australia: काउंटी ग्राउंड की पिच रिपोर्ट
ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए सपोर्टिव मानी जाती है। इस पिच पर स्पिनरों की तुलना में पेसर ज़्यादा विकेट निकाल सकते हैं। कुल मिलाकर दर्शकों को एक हाई-वोल्टेज मैच देखने को मिल सकता है। यहां खेला गया आखिरी वनडे मैच 2023 में आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच था। इंग्लैंड ने सिर्फ़ 31 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 280 रन बनाए, लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया।

England vs Australia: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच की वेदर रिपोर्ट
रविवार को ब्रिस्टल में बारिश होने का अनुमान है। इसका मतलब है कि मैच में कुछ देर के लिए रुकावट देखने को मिल सकती है। शहर में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा और ह्यूमिडिटी का स्तर 75-80 प्रतिशत रहेगा।

England vs Australia: इंग्लैंड की टीम: फिलिप साल्ट, बेन डकेट, विल जैक्स, हैरी ब्रूक (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, ओली स्टोन, रीस टॉपली, साकिब महमूद, जॉर्डन कॉक्स, जॉन टर्नर।

ये भी पढ़िए- Shakib al Hasan Net Worth: बेशुमार संपत्ति के मालिक हैं शाकिब अल हसन, क्रिकेटर की नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

England vs Australia: ऑस्ट्रेलिया की टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड, मैथ्यू शॉर्ट, बेन ड्वार्शिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कूपर कोनोली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+