Ashes 2023: 'जॉनी बेयरस्टो होते तो वो भी ऐसा ही करते', ट्रेविस हेड ने इंग्लैंड को दिखाया आईना
Travis Head Reaction On Jonny Bairstow Run Out:
Travis Head Reaction On Jonny Bairstow Run Out: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स टेस्ट मैच में जॉनी बेयरस्टो के विकेट को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। दोनों देशों के पूर्व और वर्तमान खिलाड़ी इस मुद्दे पर अपने-अपने विचार पेश कर रहे हैं। इस मामले पर खिलाड़ियों के अलावा दोनों देशों के प्रधानमंत्री भी आमने-सामने आ गए हैं। एक तरफ खेल के नियम तो दूसरी तरफ खेल भावना की बातें हो रही है।
जॉनी बेयरस्टो के आउट पर हंगामा: इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के आउट होने के तरीके पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। फैंस से लेकर क्रिकेट के दिग्गज तक जॉनी बेयरस्टो के विकेट को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के खेल भावना के खिलाफ बताया। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भी इस पर आपत्ति जताते हुए निऱाशा जाहिर की।

ट्रेविस हेड ने इंग्लैंड को दिखाया आईना: ट्रेविस हेड ने लिस्नर स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए जॉनी बेयरस्टो को लेकर अपना पक्ष रखा। ट्रेविस हेड ने कहा कि अगर एलेक्स कैरी की जगह जॉनी बेयरस्टो भी वहां विकेटकीपर के तौर पर खड़े होते तो वह भी बल्लेबाज़ को इसी तरह आउट करने की कोशिश करते जैसा एलेक्स कैरी ने किया। उन्होंने पहले टेस्ट मैच से जुड़ी घटना को भी याद किया।
ट्रेविस हेड ने किया एजबेस्टन टेस्ट को याद: ट्रेविस हेड ने पहले टेस्ट जो कि एजबेस्टन में खेला गया था, उसे याद करते हुए कहा कि मुझे लगा था कि ओवर खत्म हो गया और मैं क्रीज से बाहर निकलने वाला था। तभी उन्होंने मुझे रन आउट करने की कोशिश की थी। जब मैंने उनसे पूछा क्या आप मुझे आउट करने वाले थे तो उन्होंने इसका जवाह हां में दिया था।
मीडिया में भी छिड़ी जंग: इंग्लिश मीडिया ने मैदान पर कंगारू टीम के रवैये को लेकर लगातार आर्टिकल पब्लिश कर रही है। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियन मीडिया भी इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को फ्रंट पेज पर फोटो लगाकर उन्हें बच्चा करार दिया। इस घटना के बाद दोनों देशों के मीडिया के बीच भी एक अलग तरह की जंग देखने को मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications