Ashes 2023: टेस्ट क्रिकेट के टॉप 10 बल्लेबाजों में जो रूट की एंट्री, इस मामले में कोहली-स्मिथ को पछाड़ा
England vs Australia 2nd Test Joe Root: जो रूट के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज।
England vs Australia 2nd Test Joe Root: एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में चार विकेट खोकर 278 रन बना लिए हैं। वह पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया से 136 रन पीछे है। ऐसे में इंग्लैंड की कोशिश ऑस्ट्रेलिया के स्कोर को पछाड़कर मैच में बढ़त बनाने की होगी। इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने सबसे ज्यादा 98 रन बनाए।
जो रूट ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड: पहली पारी में अनुभवी बल्लेबाज जो रूट 10 रन ही बना सके। 10 रन बनाते ही जो रूट ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दसवें नंबर पर पहुंच गए हैं। जो रूट ने अपना टेस्ट के कई दिग्गजों के साथ जोड़ लिया है।

सिर्फ 10 रन बना सके रूट: जो रूट का बल्ला लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में नहीं चला। वह 19 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हो गए। मिचेल स्टार्क की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने उनका कैच लिया। लेकिन महज 10 रनों की पारी खेलने के बावजूद रूट ने अपने नाम ये बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। जो रूट ने अब तक 132 टेस्ट मैचों की 241 पारियों में 50.57 के औसत से 11178 रन बना लिए हैं।
सचिन तेंदुलकर टॉप पर: टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर नाम टॉप पर मौजूद है। तेंदुलकर ने 200 मैचों में 15921 रन बनाए हैं। इसके बाद 13378 रनों के साथ रिकी पोंटिंग दूसरे स्थान पर विराजमान है। इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक के नाम पर दर्ज है जिन्होंने 161 मैचों में 12472 रन बनाए हैं।
कोहली-स्मिथ से आगे रूट: टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने के मामले में जो रूट स्टीव स्मिथ और विराट कोहली से आगे हैं। एशेज सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 110 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 77 और डेविड वॉर्नर ने 66 रन की पारी खेली। मार्नश लाबुशेन ने 47 रन बनाए। इन सभी बल्लेबाजों की दमदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की टीम 416 रन बनाने में सफल हो सकी।












Click it and Unblock the Notifications