ENG vs AFG: अफगानिस्तान के लिए गुरबाज-इकराम ने की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड को मिला 285 रन का लक्ष्य
England vs Afghanistan, 13th Match: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 13वें मैच में आज, 15 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इंग्लैंड (ENG) का मुकाबला अफगानिस्तान (AFG) से हो रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 49.5 ओवर में 284 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड को जीत के लिए 285 रन का लक्ष्य मिला है।
रहमानुल्लाह गुरबाज और इकराम अलीखिल की बेहतरीन पारियों की बदौलत अफगानिस्तान ने रविवार को वनडे विश्व कप मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 50 ओवर में 284 रन बनाए। अफगानिस्तान की टीम ने गुरबाज की 80 रनों की पारी की बदौलत अच्छी शुरुआत की। बाद में इकराम ने रेसी टॉपले की गेंद पर आउट होने से पहले 58 रन बनाए।

गुरबाज और इकराम के अलावा मुजीब उर रहमान ने भी 16 गेंदों पर 28 रनों की तेज पारी खेली। इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। इंग्लैंड के ओर से रशिद ने तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा मार्क वुड ने भी दो विकेट झटके।
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजलहक फारुखी।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, सैम करेन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, आदिल रशीद, रीस टॉप्ली।
इंग्लैंड फुल स्क्वाड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, सेम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपले, गस एटकिंसन, मोइन अली, डेविड विली, बेन स्टोक्स।
ये भी पढ़ें- ENG vs AFG LIVE: अफगानिस्तान को बड़ा झटका, 174 के स्कोर पर गिरा पांचवां विकेट
अफगानिस्तान फुल स्क्वाड: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, इकराम अलीखिल, अब्दुल रहमान, रियाज हसन, नूर अहमद।












Click it and Unblock the Notifications