ENG vs AFG LIVE: वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड हुई सबसे बड़ी उलटफेर का शिकार, अफगानिस्तान ने हराकर चौंकाया

England vs Afghanistan Live: अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में एक बड़ा उलटफेर कर दिया। अफगान टीम ने वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंड को 69 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। किसी ने नहीं सोचा था कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिलने वाला है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम 284 का अच्छा स्कोर बनाकर आउट हो गई। गुरबाज ने उनके लिए सबसे ज्यादा 80 रनों की पारी खेली। इसके बाद जवाबी पारी में खेलते हुए इंग्लैंड की टीम 215 रन बनाकर आउट हो गई और मुकाबला भी गंवा दिया। मुजीब उर रहमान को 3 विकेट लेने के कारण प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

england vs afghanistan

LIVE Feed
Oct 15, 2023, 9:30 PM IST

अफगानिस्तान ने किया उलटफेर

इंग्लैंड की टीम 215 रन बनाकर आउट हो गई और अफगानिस्तान ने 69 रनों से मैच जीतकर बड़ा उलटफेर किया है, वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंड की करारी हार
Oct 15, 2023, 9:25 PM IST

इंग्लैंड का स्कोर 9 विकेट पर 200 रन है, अफगानिस्तान को जीतने के लिए एक विकेट चाहिए
Oct 15, 2023, 9:19 PM IST

विकेट नम्बर 9

इस बार आदिल राशिद को राशिद खान ने चलता किया, वह 20 रन बनाकर आउट हुए, अफगानिस्तान उलटफेर से एक कदम दूर
Oct 15, 2023, 9:03 PM IST

ब्रूक आउट

मुजीब उर रहमान ने तहलका मचा दिया है, टिके हुए बल्लेबाज हैरी ब्रुक को 66 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया
Oct 15, 2023, 8:58 PM IST

इंग्लैंड का गिरा विकेट

इस बार मुजीब को मिला विकेट, क्रिस वोक्स 9 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड होकर गए पवेलियन
Oct 15, 2023, 8:51 PM IST

इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन है, ब्रूक और वोक्स मिलकर प्रयास करते हुए
Oct 15, 2023, 8:41 PM IST

इंग्लैंड का स्कोर 150 पार हो गया है, ब्रूक अब भी प्रयास कर रहे हैं, उनके साथ क्रिस वोक्स क्रीज पर हैं
Oct 15, 2023, 8:25 PM IST

एक और विकेट

सैम करन भी आउट होकर चलते बने, वह 10 रन के निजी स्कोर पर नबी की गेंद पर आउट हो गए
Oct 15, 2023, 8:22 PM IST

हैरी ब्रूक ने अर्धशतक जमाया है, इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट पर 135 रन है, अब भी टीम को काफी रन चाहिए, अफगानिस्तान के पास उलटफेर का पूरा मौका है
Oct 15, 2023, 8:15 PM IST

इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट पर 130 रन है और हैरी ब्रूक टिके हुए हैं, स्थिति काफी खराब हो गई है
Oct 15, 2023, 8:05 PM IST

एक और विकेट

इस बार राशिद खान ने विकेट झटका, 10 रन के निजी स्कोर पर लिविंगस्टोन आउट हुए, इंग्लैंड की टीम अब परेशानी में है, आधी टीम आउट हो गई
Oct 15, 2023, 7:52 PM IST

इंग्लैंड की टीम 100 का आंकड़ा पार कर गई है, हालांकी लक्ष्य अभी काफी दूर है
Oct 15, 2023, 7:44 PM IST

विकेट टाइम

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर भी आउट होकर चलते बने, वह 9 रन बनाकर नवीन उल हक का शिकार बने, 91/4
Oct 15, 2023, 7:37 PM IST

इंग्लैंड की टीम ने तीन विकेट गंवाए हैं और रन 83 रन हो गए हैं, हैरी ब्रूक और जोस बटलर क्रीज पर हैं
Oct 15, 2023, 7:26 PM IST

इस बार मलान आउट होकर चलते बने, इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा, मलान को नबी ने 32 पर आउट किया, इंग्लैंड 72/3
Oct 15, 2023, 6:57 PM IST

रूट भी चलते बने

इस बार मुजीब ने स्ट्राइक किया और रूट को भेज दिया, जो रूट 11 के निजी स्कोर पर आउट होकर गए
Oct 15, 2023, 6:44 PM IST

मलान और रूट ने क्रीज पर टिकने का मन बनाया है, इंग्लैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 29 रन हो गया है
Oct 15, 2023, 6:31 PM IST

इंग्लैंड की धीमी शुरुआत रही है, डेविड मलान और जो रूट क्रीज पर हैं, स्कोर एक विकेट पर 10 रन है
Oct 15, 2023, 6:22 PM IST

इंग्लैंड को झटका

पारी शुरू होते ही इंग्लैंड को झटका लगा, फारुकी ने बेयरस्टो को 2 रन के निजी स्कोर पर चलता किया
Oct 15, 2023, 5:48 PM IST

इंग्लैंड को जीत के लिए मिला 285 रन का लक्ष्य

अफगानिस्तान का 10वां विकेट नवीन उल हक के रूप में गिरा है। 49.5 ओवर में 284 रन पर अफगानिस्तान की पूरी टीम ऑल आउट हो गई है। इंग्लैंड को जीत के लिए 285 रन का लक्ष्य मिला है। रहमानुल्लाह गुरबाज़ और इकराम अलीखिल की बेहतरीन पारियों की बदौलत अफगानिस्तान ने रविवार को वनडे विश्व कप मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 284 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट और मार्क वुड ने दो विकेट झटके।
Oct 15, 2023, 5:41 PM IST

अफगानिस्तान का 9वां विकेट गिरा

अफगानिस्तान का 9वां विकेट मुजीब उर रहमान के रूप में गिरा है। मुजीब को मार्क वुड ने जो रूट के हाथों कैच आउट करा दिया। मुजीब 16 गेंदों पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। फिलहाल, नवीन उल हक और फजलहक फारुखी क्रीज पर हैं।
Oct 15, 2023, 5:39 PM IST

अफगानिस्तान का आठवां विकेट गिरा

अफगानिस्तान का आठवां इकराम अलीखिल के रूप में गिरा है। इकराम अलीखिल 66 गेंदों में 58 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
Oct 15, 2023, 5:30 PM IST

इकराम अलीखिल ने जड़ा अर्धशतक

47 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने 7 विकेट के नुकसान पर 263 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इकराम अलीखिल (50) और मुजीब उर रहमान (24) मौजूद हैं।
Oct 15, 2023, 5:25 PM IST

46 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 255/7

46 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने 7 विकेट के नुकसान पर 255 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इकराम अलीखिल (47) और मुजीब उर रहमान (18) मौजूद हैं।
Oct 15, 2023, 5:16 PM IST

23 रन बनाकर आउट हुए राशिद खान

आदिल रशीद ने इंग्लैंड को राशिद खान के रूप में 7वीं सफलता दिलाई है। राशिद खान 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
Oct 15, 2023, 5:08 PM IST

इकराम के साथ राशिद ने संभाली टीम की कमान

43 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने 6 विकेट के नुकसान पर 231 रन बना लिए हैं। क्रीज पर राशिद खान (22) और इकराम अलीखिल (43) मौजूद हैं। फिलहाल, दोनों खिलाड़ी टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाने में जुटे हैं।
Oct 15, 2023, 4:52 PM IST

39 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 207/6

39 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बना लिए हैं। क्रीज पर राशिद खान (15) और इकराम अलीखिल (27) मौजूद हैं।
Oct 15, 2023, 4:40 PM IST

मार्क वुड ने इंग्लैंड को दिलाई छठी सफलता

मार्क वुड ने इंग्लैंड को छठी सफलता मोहम्मद नबी के रूप में दिलाई है। मार्क वुड ने नबी को जो रूट के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया है।
Oct 15, 2023, 4:33 PM IST

35 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 186/6

35 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने पांच विकेट के नुकसान पर 186 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मोहम्मद नबी (7) और इकराम अलीखिल (23) मौजूद हैं।
Oct 15, 2023, 4:24 PM IST

अफगानिस्तान को लगा पांचवां झटका

अफगानिस्तान को पांचवां झटका 174 के स्कोर पर लगा है। हशमतुल्लाह शाहिदी 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रूट ने शाहिदी को बोल्ड कर दिया है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+