Ben Stokes के साथ हुई अनहोनी, रेलवे स्टेशन से चोरी हुआ सामान, फिर गुस्से में आकर...
Ben Stokes England: इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर खुद के साथ हुई एक चोरी की घटना का जिक्र किया है। इस घटना से वह बेहद मायूस हैं।

Ben Stokes England: टेस्ट फॉर्मेट में इंग्लैंड के लिए कप्तानी करने वाले बेन स्टोक्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रविवार को बेन स्टोक्स के साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। इस बात की जानकारी बेन स्टोक्स ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। कुछ दिन पहले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में इंग्लैंड को एक रन से हार का सामना करना पड़ा था। स्टोक्स की कप्तानी संभालने के बाद इंग्लैंड की टीम ने रेड बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है।

बेन स्टोक्स का बैग रेलवे स्टेशन से चोरी
लंदन के किंग्स क्रॉस रेलवे स्टेशन पर बेन स्टोक्स का बैग चोरी हो गया है। इस घटना से बेन स्टोक्स बेहद दुखी दिखाई पड़ रहे हैं। अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने बैग चुराने वाले चोर को एक कड़ा संदेश देने का काम किया। स्टोक्स के इस ट्वीट को फैंस भी खासा पसंद कर रहे हैं। बेन स्टोक्स की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। यही वजह है कि उनका यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

स्टोक्स ने चोर को दी चेतावनी
बैग चोरी हो जाने से दुखी बेन स्टोक्स ने अपने ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में स्टोक्स ने लिखा कि जिसने भी किंग्स क्रॉस ट्रेन स्टेशन पर मेरा बैग चुराया। मुझे आशा है कि मेरे कपड़े आपके लिए बहुत बड़े हैं। इसके बाद उन्होंने कुछ स्टार लगाए और फिर गुस्से में लाल वाली इमोजी भी लगाई। स्टोक्स के इस ट्वीट से साफ जाहिर है कि वह चोर के खिलाफ अपना गुस्सा दिखा रहे थे।

आईपीएल में धोनी की टीम में स्टोक्स
आईपीएल 2023 के लिए पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स को भारी भरकम रकम देकर खरीदा था। बेन स्टोक्स के लिए चेन्नई की टीम ने 16.25 करोड़ रुपये खर्च किए थे। चेन्नई की टीम में ऑलराउंडर्स की फौज है, ऐसे में बेन स्टोक्स के आने से टीम को और मजबूती मिलेगी। स्टोक्स इससे पहले भी धोनी की कप्तानी में पुणे के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। क्रिकेट के कई जानकार स्टोक्स को चेन्नई के फ्यूचर कप्तान के रूप में भी देख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications