इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की उड़ी नींद, नहीं मिल रहा प्लेन से गायब हुआ सामान, मदद के लिए लगाई गुहार
Ben Stokes: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई पांच मैचों की एशेज सीरीज 2-2 से बराबरी के साथ समाप्त हो चुकी है, लेकिन इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान के बाद खोए हुए सामान को लेकर काफी परेशान हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार लगाई है।
बेन स्टोक्स ने अपनी ट्विटर पोस्ट में ब्रिटिश एयरवेज को टैग करते हुए अपनी परेशानी को सार्वजनिक किया है, साथ ही मदद के लिए गुहार भी लगाई है। हालांकि, एयरलाइन ने सहायता के लिए आश्वासन दे दिया है।

स्टोक्स ने लिखा कि, 'ब्रिटिश एयरवेज के विमान से बैग वापस नहीं मिला है, ऐसे में मदद की बहुत सराहना की जाएगी।' इस पर ब्रिटिश एयरवेज ने जवाब देते हुए लिखा कि, हेलो बेन, हमें यह सुनकर दुख हुआ कि ऐसा हुआ है। क्या आप हमें अपनी जानकारी मैसेज के रूप में भेज सकते हैं, ताकि हम आपकी मदद कर सकें।'
स्टोक्स ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज समाप्त की है। हालांकि, अब ऑलराउंडर वनडे मैचों से संन्यास लेने के बाद इस फॉर्मेट में शामिल नहीं है, इसलिए वह अपने खाली समय का उपयोग लगातार घुटने की चोट से उबरने में कर रहे हैं, जिसके लिए वह चिकित्सा सहायता लेने के लिए की भी योजना बना रहे हैं।
दरअसल, चोटिल होने के बावजूद स्टोक्स ने एशेज में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने एक प्रमुख बल्लेबाज के रूप में 400 से अधिक रन बनाए, जिसमें लॉर्ड्स में चौथी पारी में एक यादगार शतक भी शामिल था।
स्टोक्स के सामने अब भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज है, जो 2024 की शुरुआत में प्रस्तावित है। भारत में लगातार दो हार (4-0 और 3-1) के बाद, स्टोक्स आगामी दौरे के लिए इंग्लैंड की संभावनाओं को लेकर आशावादी हैं। इंग्लैंड भारत को उसके घरेलू मैदान पर हराने वाली आखिरी टीम बनकर खड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications