Asia Cup 2023 से पहले रोहित और विराट को मिला लंबा ब्रेक, जानें कब होगी दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी
Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 का आगाज 30 अगस्त से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। इस बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को ब्रेक दिया गया है, इसके बाद वे 23 अगस्त को एशिया कप 2023 कैंप के लिए एनसीए (NCA) को रिपोर्ट करेंगे।
एशिया कप की तैयारी से पहले रोहित और विराट को मिला ब्रेक
दरअसल, वर्तमान में वेस्टइंडीज (West indies) के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली को बाहर रखा गया है। ऐसे में दोनों खिलाड़ी खुद को रिफ्रेश करने के लिए छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। आईसीसी विश्व कप 2023 की तैयारी शुरू करने से पहले वरिष्ठ खिलाड़ी एशिया कप में हिस्सा लेंगे।

23 अगस्त को एनसीए को करेंगे रिपोर्ट
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया कि, 'रोहित और विराट कोहली आगामी 23 अगस्त को एनसीए को रिपोर्ट करेंगे।' यह जोड़ी टी20 टीम का हिस्सा नहीं है क्योंकि बीसीसीआई ने आईसीसी 2024 टी20 विश्व कप के लिए हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में एक युवा टीम को चुना है।
एशिया कप पर है टीम इंडिया का फोकस
फिलहाल, टीम इंडिया का पूरा फोकस एशिया कप पर है, जिसके चलते रोहित शर्मा और विराट कोहली बड़े टूर्नामेंट से पहले अपनी फिटनेस को बेहतर बनाने पर ध्यान देंगे, इसके लिए दोनों खिलाड़ी बेंगलुरु में एनसीए में कैंप में शामिल होंगे।
2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी टीम इंडिया
रोहित और कोहली एशिया कप खेलने के लिए श्रीलंका जाएंगे और 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपना अभियान शुरू करने के लिए तैयार हैं। अन्य खिलाड़ियों में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर दोनों एशिया कप 2023 शिविर में शामिल होंगे, लेकिन संजू सैमसन के शामिल होने की संभावना बहुत कम है।
जसप्रीत बुमरा जो 3 मैचों की सीरीज के लिए आयरलैंड में भारतीय टीम की दूसरी पंक्ति का नेतृत्व करेंगे, उन्हें सीरीज के बाद 2 दिन का ब्रेक मिलेगा और फिर बड़े टूर्नामेंट से पहले अपनी मैच फिटनेस बनाने के लिए एनसीए शिविर में वापस रिपोर्ट करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications