IND vs ENG: पांचवें टेस्ट से पहले इंग्लैंड की टीम छुट्टियों पर जाएगी, जानिए इस बार कहां जाने का बना प्लान
IND vs ENG: विशाखापट्टनम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले के बाद इंग्लैंड की टीम अबुधाबी चली गई थी। छुट्टियाँ बिताने के बाद इंग्लिश टीम वापस आई थी और राजकोट में मुकाबला खेला था। इसके बाद रांची में भी चौथा टेस्ट मैच खेला गया।
पांचवें टेस्ट मैच में अभी काफी समय है। ऐसे में इंग्लिश टीम के पास एक बार फिर से समय बिताने के लिए कहीं जाने का मौका है। वे इस मौके का लाभ उठाने से नहीं चूकने वाले हैं। इंग्लैंड की टीम एक बार फिर से छुट्टियाँ मनाने के लिए जाने वाली है।

हालांकि इस बार इंग्लैंड टीम भारत से बाहर नहीं जाएगी। भारत के ही दो शहरों में टीम के घूमने का प्लान है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार ईसीबी के एक सूत्र ने बताया है कि पहले टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड टीम बेंगलुरु और चंडीगढ़ जाएगी। ब्रेक के दौरान वे नेट अभ्यास भी करेंगे।
अगला टेस्ट मैच 7 मार्च को धर्मशाला में खेला जाएगा। वहां इंग्लैंड टीम 3 दिन पहले पहुंचने वाली है। धर्मशाला और चंडीगढ़ ज्यादा दूर भी नहीं है। हालांकि इंग्लैंड की टीम सीरीज में पहले ही हार गई है। हैदराबाद टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने के बाद इंग्लिश टीम को लगातार पराजय का सामना करना पड़ा है।
भारतीय टीम ने रांची में खेले गए चौथे टेस्ट मैच को 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 से विजयी बढ़त हासिल कर ली और इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड टीम का बैजबॉल भारत के सामने नहीं चल पाया।
रांची टेस्ट मैच में जो रूट का शतक आया था लेकिन यह बेकार साबित हुआ। भारतीय टीम के लिए ध्रुव जुरेल ने पहली पारी में 90 रन बनाए। दूसरी पारी में जुरेल ने नाबाद 39 रनों की पारी खेली। अश्विन ने दूसरी पारी में 5 और कुलदीप यादव ने 4 विकेट अपने नाम किये।












Click it and Unblock the Notifications