RCB के खिलाड़ी ने T20 में किया 'ब्लास्ट', 5 छक्के जड़कर दोहराया रिंकू सिंह का कारनामा- VIDEO

इंग्लैंड और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ऑलराउंडर विल जैक्स (Will Jacks) ने इंग्लैंड में चल रही टी20 ब्लास्ट (T20 Blast) में वही कारनामा दोहराया है जो आईपीएल 2023 (IPL 2023) के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने किया था।

जैक्स ने इंग्लिश टूर्नामेंट में सरे के लिए खेलते हुए मिडिलसेक्स के खिलाफ लगातार पांच छक्के लगाए और वे भारत के युवराज सिंह का कारनामा दोहराने से अंतिम गेंद पर चूक गए। युवी ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में एक ओवर में छह छक्के लगाए थे।

England T20 Blast Will Jacks

जैक्स को आईपीएल 2023 में आरसीबी की टीम ने 3.2 करोड़ की अच्छी-खासी रकम में खरीदा था लेकिन यह खिलाड़ी इंजरी के लिए सीजन में नहीं खेल पाया था। सरे का ये ओपनर मिडिलसेक्स के लेग स्पिनर ल्यूक हॉलमैन की पांच गेंदों पर छक्का मारने के बाद अंतिम गेंद पर एक रन ले पाया।

इस तरह से एक ओवर में 31 रन बनाए गए। जैक्स एक ऑलराउंडर हैं जिन्होंने मिडिलसेक्स के खिलाफ ताजा मुकाबले में सरे के लिए लॉरी इवांस (37 गेंद, 85 रन) के साथ ओपनिंग विकेट के लिए 177 रन जोड़े। इस दौरान जैक्स ने 46 गेंदों पर 95 रनों की पारी खेली जिसमें 7 छक्के लगाए।

इस प्रयास के दम पर सरे की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 252 रनों का स्कोर बनाने में कामयाबी हासिल की, लेकिन रिंकू सिंह ने जहां अपनी टीम को जीत दिलाई थी, वहां जैक्स की टीम के लिए ये सफलता नसीब नहीं हुई, क्योंकि मिडिलसेक्स से सरे से भी तूफानी क्रिकेट खेलते हुए केवल 3 विकेट के नुकसान पर 4 गेंद शेष रहते हुए ये टारगेट हासिल कर लिया।

कप्तान स्टीफन एस्किनाजी ने 39 गेंदों में 1 छक्का और 13 चौकों की मदद से 73 रन बनाए, जबकि मैक्स होल्डन 35 गेंदों में 2 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 68 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह से मिडिलसेक्स की टीम ने इस सीजन में लगातार 10 हार का सिलसिला भी तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+