World Cup 2027: ICC रैंकिंग अपडेट के बाद इंग्लैंड को झटका, वर्ल्ड कप क्वालीफिकेशन पर मंडराया संकट

वनडे क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ा उलटफेर सामने आया है। आईसीसी की ताज़ा वनडे रैंकिंग अपडेट के बाद 2019 की चैंपियन इंग्लैंड टीम आठवें पायदान पर खिसक गई है और 2027 वनडे वर्ल्ड कप में सीधे क्वालीफाई करने की उसकी उम्मीदों पर खतरा मंडराने लगा है।

मई 2024 से मई 2025 के बीच इंग्लैंड ने कुल 14 वनडे मैच खेले, लेकिन सिर्फ 3 में जीत हासिल की। इस दौरान उनका जीत/हार अनुपात (win/loss ratio) सिर्फ 0.272 रहा - जो नेपाल (0.200) और बांग्लादेश (0.142) से थोड़ा ही बेहतर है। इस खराब परफॉर्मेंस का असर सीधे रैंकिंग पर पड़ा और वे श्रीलंका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से भी नीचे फिसलकर 84 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 8वें नंबर पर पहुंच गए।

Jos Buttler and Harry Brook

इंग्लैंड सिर्फ एक अंक आगे
2027 वर्ल्ड कप में 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें से मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं। बाकी 8 टीमों का चयन रैंकिंग के आधार पर 31 मार्च 2027 की कट-ऑफ डेट तक होगा। इस समय इंग्लैंड नौवें स्थान की वेस्टइंडीज से सिर्फ 1 पॉइंट (83) से आगे है।

वेस्टइंडीज से तीन मैचों की सीरीज होगी टर्निंग पॉइंट?
29 मई से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। अगर वेस्टइंडीज यह सीरीज़ जीतने में सफल रहता है, तो इंग्लैंड नौवें पायदान पर लुढ़क सकता है। ऐसी स्थिति में उसे पहली बार वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स में खेलना पड़ सकता है, जोकि इतिहास में पहली बार होगा।

गौर करने वाली बात यह है कि 2023 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज क्वालिफायर्स खेलकर भी मुख्य टूर्नामेंट में जगह नहीं बना पाया था। इंग्लैंड अगर जल्दी वापसी नहीं करता, तो उन्हें भी इसी राह से गुजरना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+