Alastair Cook Retirement: वर्ल्ड कप के बीच इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज ने लिया संन्यास, फैंस को नहीं हो रहा यकी
Alastair Cook Retirement: इंग्लैंड के महान बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट से कुक ने साल 2018 में ही रिटायरमेंट ले लिया था। लेकिन अब वह क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। कुक अब घरेलू फॉर्मेट में भी क्रिकेट नहीं खेलेंगे। कुक ने अपने करियर में इंग्लैंड के लिए सालों तक बतौर ओपनर बल्लेबाजी की है।
साल 2018 में छोड़ा था इंटरनेशनल क्रिकेट: बतौर ओपनर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अपने करियर में कई दमदार पारियां खेलने का काम किया है। साल 2018 के सितंबर के महीने में एलिस्टर कुक ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। लेकिन वह इंग्लैंड के लिए घरेलू क्रिकेट में लगातार खेल रहे थे। अब उन्होंने घरेलू क्रिकेट को भी छोड़ने का फैसला कर लिया है। 38 साल की उम्र में उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।

संन्यास का ऐलान करते समय मायूस नजर आए: संन्यास का ऐलान करते वक्त एलिस्टर कुक काफी उदास नजर आए। उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा क्रिकेट करियर इतना लंबा जाएगा। मेरे जीवन में क्रिकेट से बढ़कर कुछ नहीं है। 8 साल की उम्र और अंडर-11 से क्रिकेट की शुरुआत जो हुई वह इंटरनेशनल क्रिकेट तक रहा।
क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला आसान नहीं था। लेकिन हर चीज का एक समय होता है। क्रिकेट को अलविदा कहते समय एक अजीब भावना मेरे मन में है। कुक के नाम 161 टेस्ट में 45.35 की औसत से 12,472 रन दर्ज हैं। जिसमें 33 शतक और 57 अर्धशतक शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications