इंग्लैंड के खिलाड़ी ने अनिश्चितकाल के लिए छोड़ा क्रिकेट, कौन है 31 साल का यह क्रिकेटर? क्यों लिया यह फैसला

भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में टेस्ट सीरीज समाप्त हुई है। पांच मैचों की सीरीज में दोनों टीमों ने दो-दो मैचों में जीत दर्ज की थी और यह सीरीज बराबरी पर समाप्त हो गई थी। उसमें ओवल टेस्ट में खेलने वाले इंग्लिश खिलाड़ी ने बड़ा फैसला लेते हुए रेड बॉल क्रिकेट से ब्रेक लिया है।

इस 31 वर्षीय खिलाड़ी का नाम जेमी ओवरटन है और ओवल में भारत के खिलाफ वह इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में शामिल थे। ओवरटन ने यह नहीं बताया है कि वह कब तक वापसी करने के लिए तैयार होंगे। उन्होंने अनिश्चितकालीन ब्रेक पर जाने का निर्णय लिया है।

Jamie Overton

ओवरटन ने 2022 में टेस्ट डेब्यू किया था, अब तक केवल दो टेस्ट मैचों में खेले हैं। अंतिम मैच में वह ओवल में उतरे थे। दो टेस्ट मैचों में उनका कोई खास प्रदर्शन नहीं रहा है। उनको महज 4 विकेट हासिल हो पाए हैं। एक फिफ्टी की मदद से उन्होंने 106 रन भी बनाए हैं।

सोशल मीडिया पर आकर की घोषणा

सोशल मीडिया पर अपने फैसले के बारे में बताते हुए ओवरटन ने लिखा कि लंबे विचार-विमर्श के बाद, मैंने रेड बॉल क्रिकेट से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया है। मैं खुद को बेहद सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे 99 फर्स्ट-क्लास मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें इंग्लैंड के लिए दो टेस्ट मैच भी शामिल हैं।

उन्होंने यह भी लिखा कि हालांकि अपने करियर के इस दौर में, जहां साल भर क्रिकेट का शेड्यूल रहता है, वहां अब सभी प्रारूपों में हर स्तर पर पूरी तरह से शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को समर्पित कर पाना संभव नहीं है।

ब्रेक लेने का क्या कारण

ओवरटन टेस्ट क्रिकेट में कब तक वापस आएँगे, इसकी कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन सफेद गेंद क्रिकेट वह खेलते रहेंगे। उनका कहना है कि सफेद गेंद क्रिकेट पर अब पूरा ध्यान रहेगा। उनके बयान से समझा जा सकता है कि टी20 को प्राथमिकता देने के लिए उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट से ब्रेक लिया होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+