लॉर्ड्स जीतने के बाद इंग्लैंड पर गिरी ICC की गाज़, कट गए WTC के पॉइंट्स, आखिर क्यों मिली सज़ा
England Cricket Team Fined: लॉर्ड्स टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में भारत को दबाव में ला दिया है। सीरीज में इंग्लिश टीम अब 2-1 से आगे चल रही है। टीम इंडिया के लिए अगला मैच करो या मरो वाला है। इस बीच इंग्लैंड के लिए एक ऐसी खबर आई है, जो उनको नुकसान पहुंचाने वाली है।
इस बीच लॉर्ड्स में जीत दर्ज करने के बावजूद इंग्लैंड को एक बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड की टीम के ऊपर आईसीसी का चाबुक चला है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के चौथे सीजन की पहली सीरीज में ही इंग्लैंड को चपत लगी है। दो मैचों में सही तरीके से चलने के बाद इंग्लैंड को अब फाइन लगा है।

बेन स्टोक्स की टीम को 10 फीसदी मैच फीस का फाइन लगाया गया है। इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियन की अंक तालिका में उनको दो अंकों का नुकसान हुआ है। इंग्लैंड के दो अंक काटे गए हैं।
England Cricket Team पर क्यों हुआ एक्शन
इंग्लैंड के ऊपर धीमे ओवर रेट की वजह से कार्रवाई की गई है। हर ओवर के लिए पांच फीसदी मैच फीस काटी जाती है। इस हिसाब से इंग्लैंड की टीम निर्धारित समय से दो ओवर पीछे थी। ओवर के हिसाब से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में एक अंक काटा जाता है। इंग्लैंड के लिए यह नई बात नहीं है। पिछले WTC सीजन में भी कई अंक काटे गए थे।
England Cricket Team के कप्तान ने मानी गलती
आईसीसी की तरफ से इस बारे में एक बयान जारी किया गया है, इसमें बताया गया कि स्टोक्स ने अपनी गलती मान ली है। इसके बाद अब किसी औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं होगी।
गौरतलब है कि लॉर्ड्स टेस्ट मैच काफी रोमांचक रहा था, जडेजा अंत तक टिके रहे और 61 रनों की नाबाद पारी खेलकर लौटे थे। हालांकि सिराज दूर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए, इस वजह से भारत को 22 रनों की करीबी हार का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications