World Cup: इंग्लैंड टीम वर्ल्ड कप के बाद चैम्पियंस ट्रॉफी से होगी बाहर? जानें 2025 में क्यों नहीं खेल पाएगी

England Cricket Team: वर्ल्ड कप डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड का अभियान भारत में काफी खराब रहा है। पांच मैचों में हारने के बाद इंग्लिश टीम सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है। इंग्लैंड की टीम अब खुद के दम पर सेमीफाइनल में नहीं जा पाएगी। अन्य टीमों का प्रदर्शन देखना पड़ेगा।

साल 2025 में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भी एक नया क्वालिफिकेशन सिस्टम आया है। इसे देखते हुए इंग्लैंड की टीम को सीधी एंट्री शायद नहीं मिले। वर्ल्ड कप की अंक तालिका के आधार पर यह देखा जाएगा कि कौन सी टीम चैम्पियंस ट्रॉफी में जाने के योग्य है।

england cricket team

आईसीसी ने वर्ल्ड कप में टॉप सात पर रहने वाली टीमों को चैम्पियंस ट्रॉफी में जाने के लिए योग्य माना है। ऐसे में इंग्लैंड के ऊपर तलवार लटक रही है। इंग्लिश टीम फ़िलहाल अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। चैम्पियंस ट्रॉफी में सिफर आठ ही टीमें खेलेगी और यह 2021 की ऑर्ड मीटिंग में तय किया गया था।

इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीमों के लिए मुश्किल हो गई है। बांग्लादेश नौवें और इंग्लैंड दसवें स्थान पर है। पाकिस्तानी मेजबान देश होने की वजह से डायरेक्ट क्वालीफाई माना जाएगा। ऐसे में अब निचले स्थान पर रहने वाली दोनों टीमें इस इवेंट से बाहर हो जाएगी, फ़िलहाल इंग्लैंड के पास टॉप आठ में आने का मौका है।

नियम के अनुसार वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और आयरलैंड जैसे पूर्ण सदस्यों को क्वालीफाई नहीं माना जाएगा। ये सभी टीमें वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही हैं। ऐसे में ये तीनों टीमें पहले से ही बाहर हो गई हैं। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने नीदरलैंड्स के खिलाफ हार के बाद कहा था कि चैम्पियंस ट्रॉफी खेलने के लिए हमें कम से कम टॉप आठ में तो शामिल रहना ही होगा। उनको पता था कि तालिका में खराब स्थिति होने पर उनकी टीम बाहर हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+