PAK vs ENG: इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट से 1 दिन पहले की टीम घोषित, दिग्गज खिलाड़ी की वापसी
PAK vs ENG: मुल्तान में खेले गए पहले टेस्ट मैच में विशाल जीत के बाद इंग्लिश टीम दूसरे टेस्ट मैच के लिए तैयार है। सीरीज में लीड हासिल कर चुकी इंग्लिश टीम ने मुकाबले से एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। यह मैच मंगलवार को शुरू होगा।
इंग्लैंड टीम में एक दिग्गज खिलाड़ी की वापसी हो गई है। पिछले मैच में यह धांसू ऑल राउंडर टीम से बाहर था। जो रूट और हैरी ब्रूक ने मिलकर धांसू खेल का प्रदर्शन करते हुए पाक गेंदबाजों की धज्जियाँ उड़ाई थी। इंग्लैंड दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।

दरअसल इंग्लिश टीम में बेन स्टोक्स के वापसी हुई है, पिछले मैच में उनकी जगह ओली पोप ने कप्तानी की थी। उनके आने से इंग्लिश टीम को निश्चित रूप से एक बूस्ट मिलने वाला है। वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में बेहतरीन हैं। इससे टीम में एक विकल्प बढ़ जाएगा।
पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए घोषित अपनी टीम से स्टार प्लेयर्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया। बाबर आज़म, शाहीन अफरीदी अरु नसीम शाह को बाहर किया गया है। ब्रेक देने की बात कहते हुए उनको टीम में शामिल नहीं किया गया है। यह सामने नहीं आया कि उन्होंने ब्रेक मांगा या टीम से बाहर करने के लिए पीसीबी ने ऐसा किया।
गौरतलब है कि पिछले मैच में पाकिस्तान ने पहली पारी में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया था लेकिन इंग्लैंड ने चार कदम आगे जाकर इसका करारा जवाब दिया था। पहली पारी में पाक ने 556 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जवाबी पारी में खेलते हुए इंग्लैंड ने 823 रन जड़े। पाक को पारी से हार का सामना करना पड़ा।
इंग्लैंड की प्लेइंग XI
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ, ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, जैक लीच, शोएब बशीर।












Click it and Unblock the Notifications