Dream11 Today: इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका के मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम टीम, हर खिलाड़ी करेगा प्वाइंट्स की बारिश
England vs South Africa, 45th Match: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 45वें मैच इंग्लैंड (ENG) और दक्षिण अफ्रीका (SA) ग्रुप-2 सुपर 8 में आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों का मुकाबला आज, 21 जून को सेंट लूसिया के ग्रोस आइलेट में डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होना है। रोमांचक एक्शन से पहले आज की ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।
इंग्लैंड ने अपने टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी नहीं की थी- उसने चार में से दो लीग मैच जीते थे, लेकिन वे किसी तरह सुपर 8 स्टेज में जगह बनाने में सफल रहे। हालांकि, ओपनर में मेजबान वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराने के बाद यह सुनिश्चित हो गया कि गत चैंपियन दूसरे दौर की शुरुआत बैकफुट पर नहीं करेगा।

दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका ने अपने सभी ग्रुप मैच जीते और सुपर 8 चरण की शुरुआत जीत के साथ की, सह-मेजबान यूनाइटेड स्टेट्स को 18 रनों से हराया। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या इंग्लैंड अपनी जीत की लय जारी रखेगा या प्रोटियाज़ अपराजित रहेगा?
पिच रिपोर्ट
डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए ज़्यादा मददगार है। यहां का औसत स्कोर 177 रन है, जिससे पता चलता है कि बल्लेबाजों को यहां रन बनाने में ज़्यादा चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यहां तेज़ गेंदबाज़ों के काम आने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- कभी जान बचाने के लिए छोड़ना पड़ा देश, आज करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक, राशिद खान ने ऐसे बदली अपनी किस्मत
ENG vs SA, Dream11: इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मैच की ड्रीम-11 टीम
- विकेटकीपर: क्विंटन डी कॉक, जोस बटलर, फिलिप साल्ट
- बल्लेबाज: डेविड मिलर, ट्रिस्टिन स्टब्स, हैरी बुक
- ऑलराउंडर: एडेन मार्कराम, मार्को जानसेन
- गेंदबाज: एनरिक नॉर्टजे, कागिसो रबाडा, आदिल रशीद
- कप्तान: जोस बटलर
- उपकप्तान: मार्को जानसेन
इंग्लैंड टीम: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर/कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपले, बेन डकेट, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, टॉम हार्टले
दक्षिण अफ्रीका टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज शम्सी, रयान रिकेल्टन, ओटनील बार्टमैन, ब्योर्न फोर्टुइन, गेराल्ड कोएत्ज़ी












Click it and Unblock the Notifications