ENG vs SA 2nd ODI: 27 साल का इंतजार खत्म! टेम्बा बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास

ENG vs SA 2nd ODI Temba Bavuma News: दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में है। इंग्लैंड दौरे पर साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में दूसरा मुकाबला जीतकर इतिहास रच दिया। यह जीत सिर्फ सीरीज का हिस्सा नहीं थी, बल्कि कप्तान टेम्बा बावुमा के नाम एक ऐसा कारनामा भी दर्ज हुआ जो आज तक किसी दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने नहीं किया था।

कप्तान बावुमा ने रचा इतिहास (ENG vs SA 2nd ODI Temba Bavuma News)

दरअसल, बावुमा पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों की सरज़मीं पर वनडे सीरीज जिताई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने 2-1 से सीरीज जीती थी। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक जीत के साथ उन्होंने यह अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। यही नहीं बावुमा 27 साल बाद पहले कप्तान बने जिन्होंने इंग्लैंड में दक्षिण अफ्रीका को वनडे सीरीज जिताई। आखिरी बार यह उपलब्धि 1998 में हंसी क्रोन्ये के नेतृत्व में मिली थी।

ENG vs SA 1

ऐसा रहा दूसरे मैच का हाल

सीरीज के दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 330/8 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस जीत के नायक रहे मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जिन्होंने 77 गेंदों पर 85 रन ठोके। उनके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने भी अर्धशतक जमाया और डेवाल्ड ब्रेविस ने सिर्फ 20 गेंदों पर 42 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

तीसरे वनडे पर होगी इंग्लैंड की नजर

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम ने शुरुआत तो मजबूत की। जो रूट, जैकब बेटेल और कप्तान जोस बटलर ने अर्धशतक लगाए, लेकिन वे टीम को जीत तक नहीं ले जा पाए। इंग्लैंड 50 ओवर में सिर्फ 235/9 तक ही पहुंच सका। दक्षिण अफ्रीकी तेज़ गेंदबाज़ नांद्रे बर्गर ने 3 विकेट चटकाकर इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इंग्लैंड की कोशिश अब तीसरे वनडे को जीतकर सम्मान बचाने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+