ENG vs NZ: 34 रनों के अंदर ऑल-आउट हुई न्यूजीलैंड की टीम, 3 गेंदों पर गिरे 3 विकेट

लंदन, 4 जून: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लंदन के लॉर्ड्स मैदान में पहला टेस्ट मैच चल रहा है और यहां पर गेंदबाजों की बल्ले-बल्ले दिखाई दे रही है क्योंकि कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 132 रन बनाए थे, लेकिन उसके बाद इंग्लैंड को भी 141 रनों पर समेट दिया।

इसके बाद तीसरी पारी में बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम डेरिल मिशेल के शतक और टॉम ब्लंडेल की 96 रनों की पारी के दम पर बहुत अच्छी स्थिति में दिखाई दी लेकिन अंतिम क्षणों में यहां भी विकेटों का पतझड़ देखने को मिला।

तीन गेंदों पर तीन विकेट आए

तीन गेंदों पर तीन विकेट आए

न्यूजीलैंड की टीम तीसरी पारी में केवल 285 रनों पर ढेर हो गई। इस टीम के 6 विकेट 34 रनों पर ही गिर गए। एक समय टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 251 रन था और यह 285 पर ढेर हो गई। इस दौरान तीन गेंदों पर तीन विकेट आए लेकिन एक रन आउट के कारण गेंदबाज के खाते में हैट्रिक नहीं गई।

Recommended Video

    Eng vs NZ: English bowlers destroy NZ on day 3 as team Eng back again | वनइंडिया हिन्दी | #Cricket
     डेरिल मिशेल का शतक और फिर विकेटों का पतझड़

    डेरिल मिशेल का शतक और फिर विकेटों का पतझड़

    इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 277 रनों का लक्ष्य मिला है; जिस तरह से पिच बर्ताव कर रही है उसके हिसाब से यह लक्ष्य चुनौतीपूर्ण होना चाहिए लेकिन डेरिल मिशेल और ब्लंडेल दोनों ने दिखाया है कि अगर खूंटा गाड़ कर खेला जाए तो यहां पर कुछ भी संभव है।

    मिशेल 203 गेंदों पर 108 रनों की पारी खेलकर आउट हुए तो वही 4 रनों से शतक से चूकने वाले ब्लंडेल को जेम्स एंडरसन ने आउट किया। इसके अलावा बाकी कोई बल्लेबाज नहीं चल सका। केवल निचले क्रम पर खेलने वाले टिम साउदी ने 26 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेली।

    पर ब्रॉड के हिस्से में हैट्रिक नहीं आई

    पर ब्रॉड के हिस्से में हैट्रिक नहीं आई

    आईपीएल में खराब फॉर्म के शिकार रहे केन विलियमसन दूसरी पारी में भी फ्लॉप रहे और उन्होंने 34 गेंदों पर 15 रन बनाए।

    जब कीवी टीम 4 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाकर खेल रही थी तब मिशेल को ब्रॉड ने आउट कर दिया। फिर अगली ही गेंद पर ग्रेंडहोम को ओली पोप ने रन आउट कर दिया और तीसरी गेंद पर ब्रॉड ने जैमिसन को बोल्ड कर दिया।

    सबसे बेहतर गेंदबाज फिर मैटी पॉट्स

    सबसे बेहतर गेंदबाज फिर मैटी पॉट्स

    हम गेंदबाजी की बात करें तो जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की अनुभवी जोड़ी एक बार फिर असरदार साबित हुई जिन्होंने आपस में पांच विकेट बांटे, लेकिन मैच के सबसे बेहतर गेंदबाज फिर मैटी पॉट्स साबित हुए, जिन्होंने 20 ओवर में 55 रन देकर तीन विकेट लिए। बेन स्टोक्स को एक भी विकेट नहीं मिला। वे सबसे महंगे साबित हुए।

    चौथी पारी में इंग्लैंड के ओपनरों ने सावधानीपूर्वक शुरुआत की थी लेकिन जेमिसन को एलेक्स लीस ने 20 रनों के स्कोर पर बोल्ड करके विकेट लेने की शुरुआत कर दी है। यहां बेन स्टोक्स पर नजरें होंगी, वे किस तरह की पारी खेल पाते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+