ENG vs NZ: नाटकीय अंदाज में समाप्त हुआ इंग्लैंड के 'बैजबॉल' का एक चैप्टर, अब एशेज पर है बेन स्टोक्स का फोकस

England Test Team: बेन स्टोक्स ने एक अलग अंदाज से टेस्ट क्रिकेट पेश करके दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने बैजबॉल स्टाइल में ही खेलकर इस सीजन का अंतिम टेस्ट मैच हारा भी। अब एशेज के लिए कुछ महीने बाकी हैं।

Ben Stoke

इंग्लैंड के साहसी कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने अंग्रेजों को बेहतरीन टेस्ट समर दी लेकिन इसका अंत बहुत सुखद नहीं हुआ जब वे न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन टेस्ट मैच को पास करने में सफल नहीं हो सके और एक रन से हार का सामना करने के बाद सीरीज 1-1 से ड्रा करने पर मजबूर होना पड़ा। स्टोक्स इस सीरीज में फीके ही साबित हुए और अब वे एशेज (Ashes 2023) जैसी बहुत बड़ी सीरीज पर अपना फोकस शिफ्ट करेंगे।

न्यूजीलैंड की टीम ने भी असंभव को संभव करके दिखाया

न्यूजीलैंड की टीम ने भी असंभव को संभव करके दिखाया

वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड की टीम ने भी फॉलोऑन झेलने के बाद असंभव को संभव करके दिखाया और अपने क्रिकेट इतिहास का यादगार टेस्ट मुकाबला जीत लिया। दुखद बात है कि बढ़िया क्रिकेट देश होने के बावजूद कीवी कम ही टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं। उनका बोर्ड दो से ज्यादा बड़ी सीरीज नहीं करा पाता। ये दो मुकाबले 1-1 से अब बराबरी पर समाप्त हुए।

 रूट (95) और बेन स्टोक्स (33) ने 121 रनों की साझेदारी

रूट (95) और बेन स्टोक्स (33) ने 121 रनों की साझेदारी

फॉलोऑन झेलने के बाद ये टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में मिली चौथी जीत ही है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को जीत के लिए 258 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन जो रूट (95) और बेन स्टोक्स (33) ने 121 रनों की साझेदारी स्कोर 200 पार पहुंचा दिया और 5 विकेट हाथ में थे लेकिन इसके बाद दोनों के विकेट 1 रनों के अंतर पर गिर गए जिसने बेन फॉक्स द्वारा भरसक कोशिशें करने के बावजूद इंग्लैंड को जीतने नहीं दिया।

न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों और प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर

न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों और प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर

वैगनर ने चार विकेट दर्ज किए और वे टेस्ट क्रिकेट में चुपचाप 300 विकेटों की पहुंच रहे हैं जबकि अब भी अधिकांश लोग नहीं जानते कि ये गेंदबाज कौन है। उन्होंने कोई सफेद गेंद इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। बैगनर ने स्टुअर्ट ब्रॉड (11) और विकेटकीपर बेन फोक्स को 35 रन पर आउट किया। फॉक्स के आउट होने के बाद, पुछल्ले खिलाड़ी जैक लीच और जेम्स एंडरसन को जीत के लिए सात रन चाहिए थे, तभी एंडरसन ने वैगनर की गेंद पर एक चौका लगाकर दो रन का अंतर कम कर दिया। वैगनर ने इस बार लेग साइड में एंडरसन को चार रन पर आउट करके न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों और प्रशंसकों के बीच खुशी बिखेर दी।

यही तो टेस्ट क्रिकेट है

यही तो टेस्ट क्रिकेट है

मैच के बाद स्टोक्स ने कहा, "यही तो टेस्ट क्रिकेट है, जो अविश्वसनीय था। हम जिन भावनाओं से गुजर रहे थे और जाहिर तौर पर कीवी खिलाड़ी भी वहां थे। इस तरह के टेस्ट मैच में शामिल होना अविश्वसनीय था। हर किसी का पैसा वसूल हो गया।

"यहां आपको हालातों को परखना था, हम जानते थे कि मेरी और रूट की साझेदारी को तोड़ने के लिए टिम साउदी कुछ ना कुछ जरूर करेंगे। वैगनर ने जैसे गेंदबाजी की उसने उनके लिए गेम खोल दिया। कई बार चीजें वैसी नहीं होती जैसे आप चाहते हैं।"

स्टोक्स ने कहा कि उनके पास रन करने का मौका था जब नील वेगनर ने लगातार बाउंसर की झड़ी लगा दी। वेगनर इसी काम के लिए जाने भी जाते हैं। लेकिन वेगनर और टिम को क्रेडिट जाता है। पिछले साल हमारे पास बेहतरीन गर्मियां थी। एशेज में कुछ महीने बाकी है। हम देखेंगे कि क्या कर सकते हैं, वो सब करेंगे।

Recommended Video

    PSL 2023: Haris Rauf ने Babar Azam और Virat Kohli को दिया चैलेंज बस आप दोनों बचे हो | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+