ENG vs IRE: स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहर बरपाया, घातक गेंदबाजी के आगे आयरलैंड ने टेके घुटने

इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच लॉर्ड्स में हो रहा है। पहले ही दिन स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंदों ने तबाही मचा डाली।

Stuart Broad

ENG vs IRE: लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लिश टीम के तूफानी गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का जलवा देखने को मिला। ब्रॉड की घातक गेंदबाजी की वजह से आयरलैंड की टीम पहली पारी में महज 172 रनों के स्कोर पर ही सिमट गई। जेम्स मैकलम ने सबसे ज्यादा रन बनाये।

टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। स्टुअर्ट ब्रॉड ने दो ओवरों में लगातार 2 विकेट झटके। मूर 10 रन बनाकर आउट हुए और बैलबर्नी बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके बाद हैरी टेक्टर भी बिना खाता खोले आउट हो गए।

तीन विकेट गिरने के बाद पॉल स्टर्लिंग क्रीज पर जमे। हालांकि वह क्रीज पर टिकने के बाद 30 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गये। इन सबके बीच जेम्स मैक्लम एक छोर पर टिके हुए थे लेकिन वह भी 36 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। इससे आयरिश टीम की स्थिति और ज्यादा खराब हो गई।

जहाँ एक छोर पर विकेट गिर रहे थे, वहीं दूसरे छोर से कर्टिस कैम्फर ने खड़े होकर पारी संभालने का प्रयास किया। हालांकि वह ज्यादा समय तक ऐसा करने में सफल नहीं हो पाये। एंडी मैकब्रिन ने 19 और अडायर ने 14 रन बनाये। उनके बाद कैम्फर भी 33 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंदों को खेलने में आयरिश खिलाड़ी नाकाम रहे। ब्रॉड ने 51 रन देकर 5 विकेट झटके। उनके अलावा जैक लीच ने भी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट अपने नाम किये। मैथ्यू पॉट्स ने भी 2 विकेट अपने नाम किये।

स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में कुल 581 विकेट हो गए हैं। ब्रॉड 600 विकेट लेते हैं, तो ऐसा करने वाले वर्ल्ड के दूसरे टेस्ट गेंदबाज बन जाएँगे। उनसे पहले हमवतन जेम्स एंडरसन ने भी यह आंकड़ा प्राप्त किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+