ENG vs AUS: दिग्गज अम्पायर साइमन टॉफेल ऑस्ट्रेलिया के समर्थन में, बेयरस्टो के आउट को माना सही
Jonny Bairstow: लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे एशेज टेस्ट मैच में जॉनी बेयरस्टो का स्टम्पिंग अब भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इंग्लैंड के खिलाड़ियों और मीडिया ने एलेक्स कैरी की जमकर आलोचना की। एलेक्स कैरी ने गेंद पकड़कर तुरंत थ्रो करते हुए बेयरस्टो को आउट करने की अपील की थी।
तीसरे अम्पायर के पास मामला जाने के बाद बेयरस्टो को नियमों के तहत आउट दिया गया था। इसके बाद जमकर बवाल देखने को मिला था। हालाँकि ऑस्ट्रेलिया के कई पूर्व क्रिकेटर एलेक्स कैरी के समर्थन में आ गए। इनमें अब दिग्गज अम्पायर साइमन टॉफेल का नाम भी शामिल है।

एबीसी सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से बातचीत करते हुए टॉफेल ने कहा कि अम्पायर का निर्णय सही था लेकिन इंग्लैंड को यह पसंद नहीं आया। ओवर के बाद या गेंद होने के बाद इसका खत्म होना जरूरी होता है। दोनों टीमों को यह ध्यान में रखना चाहिए। साइमन टॉफेल ने कहा कि इंग्लैंड को यह फैसला स्वीकार करना चाहिए।
यह घटनाक्रम भी दिलचस्प रहा। एशेज के दूसरे टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन ने कहा था कि मेजबान टीम के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के साथ कुछ ज्यादा ही दोस्ती दिखा रहे हैं। इसके बाद बेयरस्टो को आउट करने की घटना सामने आई। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने नियमों के तहत काम किया था लेकिन इंग्लैंड ने इसे खेल भावना के विपरीत माना।
बेन स्टोक्स ने भी एलेक्स कैरी के इस कार्य को गलत मानते हुए कहा कि मैं होता तो ऐसा काम नहीं करता। लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ जमकर नारेबाजी देखने को मिली। इंग्लैंड के फैन्स ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को जमकर सुनाया और अपना विरोध भी दर्ज कराया। ऑस्ट्रेलिया ने 43 रनों से मैच अपने नाम किया था।












Click it and Unblock the Notifications