Ashes 2023: टेस्ट क्रिकेट में 17वीं बार स्टुअर्ट ब्रॉड का शिकार बने डेविड वॉर्नर, देखें Video
Ashes 2023, AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा मुकाबला हेडिंग्ले में खेला जा रहा है। दूसरे दिन के मैच में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में संघर्ष करती नजर आई, लेकिन दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 237 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को तीसरे ओवर में डेविड वार्नर के रूप में बड़ा झटका लगा।
इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर डेविड वार्नर का विकेट गिरा दिया। डिफेंड करने के चक्कर में वार्नर जैक क्रॉली के हाथ कैच आउट हो गए। वॉर्नर ने कुल 5 गेंद खेलकर मात्र एक रन बनाया। दरअसल, ब्रॉड के आगे वार्नर को अपना विकेट बचाना कभी भी आसान नहीं रहा है।
एशेज सीरीज के तीसरे मैच के दूसरे दिन स्टुअर्ट ब्रॉड ने डेविड वॉर्नर को टेस्ट में 17वीं बार आउट किया है, जोकि एक बड़ी उपलब्धि है। इस तरह का कारनामा करने के मामले में ब्रॉड अब तीसरे गेंदबाज बन गए हैं, क्योंकि किसी एक बल्लेबाज को सबसे अधिक बार आउट करने के मामले में अभी भी ग्लेन मैक्ग्राथ का नाम सबसे ऊपर है।
ग्लेन मैक्ग्राथ ने माइकल एथर्टन को 19 बार आउट किया था। इस मामले में दूसरे नंबर पर एलेक बेडसर का नाम है, जिन्होंने आर्थर मॉरिस को 18 बार आउट किया था, और अब इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम जुड़ गया है। उन्होंने इस मामले में कर्टली एम्ब्रोस और कर्टनी वॉल्श की बराबरी कर ली है।

कर्टली एम्ब्रोस ने इंग्लैंड के माइकल एथरटन को 17 बार आउट किया था, जबकि कर्टनी वॉल्श ने इंग्लैंड के माइकल एथरटन को भी 17 बार आउट किया है, और अब ब्रॉड ने 51 पारियों में डेविड वॉर्नर को आउट कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications