Dream11: इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच आज, मालामाल होने का मौका! जानें बेस्ट ड्रीम 11 टीम
ENG vs AUS 2024 3rd T20I Dream11: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। तीन मैचों की टी 20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में 28 रन से जीत दर्ज करके शुरुआत में बढ़त बनाई थी। हालांकि, इंग्लैंड ने दूसरे मैच में वापसी करते हुए 3 विकेट से जीत हासिल की। अब 15 सितंबर को सीरीज का फाइनल मैच खेला जाएगा।
दोनों टीमों की नजरें जीत पर
दोनों टीमें तीसरे और अंतिम टी 20 मैच में सीरीज जीतने के लिए बेताब हैं। इंग्लैंड की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया वापसी करने की कोशिश करेगी। इस मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों से ही खिलाड़ी अपना बेस्ट देना चाहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर फाइनल मैच में किन खिलाड़ियों के बल्ले से रन निकल सकता है।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
ड्रीम 11 टीम की बात करें तो विकेटकीपर के तौर पर फिलिप साल्ट और जोश इंगलिस बेहतरीन विकल्प हैं। बल्लेबाजी विभाग में लियाम लिविंगस्टोन और ट्रैविस हेड से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। मार्कस स्टोइनिस, विल जैक, सैम करन, कैमरन ग्रीन और मैथ्यू शॉर्ट जैसे ऑलराउंडर टीम को संतुलित करते हैं। गेंदबाज एडम जाम्पा और आदिल राशिद अहम खिलाड़ी हैं। कप्तानी के विकल्पों में लियाम लिविंगस्टोन और मैथ्यू शॉर्ट को उप-कप्तान या फिलिप साल्ट और ट्रैविस हेड को उप-कप्तान बनाया जा सकता है।
जानें पिच रिपोर्ट
मैनचेस्टर में एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल होती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को सतह से कुछ सहायता मिल सकती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है। टॉस जीतना महत्वपूर्ण हो सकता है क्योंकि टीमें इस ट्रैक पर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेंगी।
बेस्ट ड्रीम 11 टीम-1
कप्तान:ट्रैविस हेड
उपकप्तान: लियाम लिविंगस्टोन
विकेटकीपर: जोश इंगलिस, फिल साल्ट
बल्लेबाज: ट्रैविस हेड, जैकब बेथेल, मिशेल मार्श
ऑलराउंडर: लियाम लिविंगस्टोन, मैथ्यू शॉर्ट, कैमरून ग्रीन
गेंदबाज: आदिल राशिद, एडम ज़म्पा, रीस टॉपली
बेस्ट ड्रीम 11 टीम-2
कप्तान:लियाम लिविंगस्टोन
उपकप्तान: मैथ्यू शॉर्ट
विकेटकीपर: जोश इंगलिस, फिल साल्ट
बल्लेबाज: ट्रैविस हेड, जैकब बेथेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क
ऑलराउंडर: लियाम लिविंगस्टोन, मैथ्यू शॉर्ट, सैम करन
गेंदबाज: सीन एबॉट, आदिल राशिद, एडम ज़म्पा
इंग्लैंड संभावित प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट (कप्तान और विकेटकीपर), विल जैक्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, सैम कर्रन, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, आदिल राशिद, साकिब महमूद, रीस टॉपले।
ऑस्ट्रेलिया संभावित प्लेइंग इलेवन: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टॉयनिस, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, कूपर कोनोली, सीन एबॉट, एडम ज़म्पा।












Click it and Unblock the Notifications