एशिया कप के लिए हुआ शेड्यूल का ऐलान, मैचों का लाइव प्रसारण ऐसे देख सकेंगे

Emerging Asia Cup 2023: पुरुष वर्ग में इमर्जिंग एशिया कप का आगाज गुरुवार से हो जाएगा। टूर्नामेंट श्रीलंका में खेला जाएगा और इसमें आठ टीमें शिरकत करने वाली हैं। इमर्जिंग एशिया कप की आठ टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा श्रीलंका में होगी। इससे पहले महिला वर्ग में भी टूर्नामेंट हुआ था।

श्रीलंकाई टीम को इस टूर्नामेंट में खासी सफलता मिली है। साल 2017 और 2018 में श्रीलंकाई टीम ने खिताबी जीत हासिल की थी। पाकिस्तान इस बार डिफेंडिंग चैम्पियन है। भारतीय टीम ने उद्घाटन संस्करण के बाद ख़िताब नहीं जीता है। साल 2013 में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी।

acc emerging asia cup 2023

सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप से दो-दो टीमों को सेमीफाइनल में जाने का मौका मिलेगा। 23 जुलाई को इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। कुछ दिन पहले ही एशियन क्रिकेट काउंसिल ने टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया था। ग्रुप ए में श्रीलंका ए, बांग्लादेश ए, अफगानिस्तान ए और ओमान ए की टीमों को रखा गया है। ग्रुप बी में भारत ए, पाकिस्तान ए, नेपाल ए और यूएई ए की टीमों को शामिल किया गया है।

इमर्जिंग एशिया कप टूर्नामेंट का टीवी पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा फैनकोड एप्लीकेशन पर भी मुकाबले का लाइव प्रसारण देखा जा सकेगा। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा। सभी टीमें अपने-अपने ग्रुप की टीमों से मुकाबले खेलेगी। इसके बाद टॉप चार टीमों का निर्धारण होगा। महिला वर्ग में भारत ने जीत हासिल की थी। पुरुष वर्ग से भी काफी उम्मीदें रहेंगी।

इमर्जिंग एशिया को के लिए भारत ए की टीम

साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा, निकिन जोस, प्रदोष रंजन पॉल, यश धुल (कप्तान), रयान पराग, निशांत सिंधू, प्रभसिमरन सिंह, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, युवराजसिंह डोडिया, हर्षित राणा, आकाश सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, राजवर्धन हंगारगैकर,

स्टैंड बाय- हर्ष दुबे, नेहल वढ़ेरा, स्नेल पटेल, मोहित पेडकर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+