VIDEO: एशेज टेस्ट में 99 पर आउट हुईं एलिस पेरी, 1 रन से शतक से चूकने पर टूटा दिल

women's Ashes: गुरुवार को महिला एशेज के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिसे पेरी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर महिला क्रिकेट टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। हालांकि, पेरी को जरूर निराशा का सामना करना पड़ा।, क्योंकि वह अपना शतक पूरा करने से सिर्फ एक रन से चूक गईं।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की स्टार क्रिकेटर एलिस पेरी ने महिला एशेज टेस्ट के पहले मैच की पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 66 गेंदों पर 99 रनों का स्कोर किया। उन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर टीम का स्कोर 328 तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।

Womens Ashes

ऑस्ट्रेलियाई पेरी मजबूत इरादों के साथ शतक की ओर बढ़ रही थीं, उन्हें अब मात्र एक रन की जरूरत थी। इस दौरान इंग्लैंड के लिए डेब्यू कर रही तेज गेंदबाज लॉरेन फाइलर ने एक वाइड गेंद डाली जिस पर पेरी ने स्क्वायर ड्राइव लगाने का प्रयास किया। गेंद बल्ले से लगने के बाद सीधे नेट साइवर-ब्रंट के हाथों में पहुंच गई, और पेरी इतिहास रचते-रचते रह गईं।

इस सप्ताह की शुरुआत में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक पहले पुरुष टेस्ट के बाद, अब महिलाओं द्वारा कमाल का प्रदर्शन जारी है। इस सीरीज को लेकर लोगों के बीच काफी क्रेज भी देखने को मिल रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 328 रन बना लिए।

पेरी 10 महिला एशेज सीरीज में भाग लेने वाली पहली खिलाड़ी
पेरी ने 64.71 के स्ट्राइक रेट के साथ आतिशी बल्लेबाजी की। हालांकि, पेरी ने अपना तीसरा टेस्ट शतक चूकने के बाद भी एक नया रिकॉर्ड बना दिया। पेरी 10 महिला एशेज सीरीज में भाग लेने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+