Robin Uthappa ED Summon: सानिया मिर्जा के खास दोस्त रॉबिन उथप्पा पर ED का शिकंजा, इस दिन होगी पूछताछ

Robin Uthappa ED Summon: भारतीय क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समन भेजा है। उन्हें 22 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। यह मामला एक अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 1xBet से जुड़ा हुआ है, जिस पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। 39 वर्षीय उथप्पा को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अपना बयान दर्ज कराने को कहा गया है।

सुरेश रैना और शिखर धवन को भी मिला था समन (Robin Uthappa ED Summon)

इस मामले में समन पाने वाले उथप्पा तीसरे पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं। उनसे पहले, सुरेश रैना और शिखर धवन से भी पिछले कुछ हफ्तों में पूछताछ हो चुकी है। यह दिखाता है कि ED इस ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट की तह तक जाने के लिए कई हाई-प्रोफाइल हस्तियों से पूछताछ कर रही है। इस जांच में सिर्फ क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि मनोरंजन जगत के कई बड़े नाम भी शामिल हैं।

Robin Uthapp 1

कई एक्ट्रेस को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया

सोमवार को तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद और एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती का बयान दर्ज किया गया। मंगलवार को बंगाली एक्टर अंकुश हाजरा भी ED के सामने पेश हुए। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला 1xBet की भारत में ब्रांड एंबेसडर हैं। उर्वशी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह अभी तक पेश नहीं हुई हैं। ED का मानना है कि ये अवैध सट्टेबाजी ऐप्स लोगों और निवेशकों को करोड़ों रुपये का चूना लगा रही हैं, या फिर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी कर रही हैं। यह जांच इस तरह के धोखाधड़ी वाले प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई का हिस्सा है।

आखिर क्या है 1xBet?

1xBet खुद को एक 'वैश्विक मान्यता प्राप्त' सट्टेबाजी कंपनी बताता है, जिसका दावा है कि वह 18 साल से इस उद्योग में है। कंपनी के मुताबिक, उनके ग्राहक हजारों स्पोर्ट्स इवेंट्स पर सट्टा लगा सकते हैं और उनकी वेबसाइट और ऐप 70 भाषाओं में उपलब्ध हैं। हालांकि, भारत में ऑनलाइन सट्टेबाजी के ऐप्स अक्सर विवादों में रहते हैं, क्योंकि उन पर अवैध तरीकों से पैसा कमाने और धोखाधड़ी के आरोप लगते रहे हैं। इस मामले में भी ED यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि 1xBet ने भारत में कैसे काम किया और क्या उसने मनी लॉन्ड्रिंग में कोई भूमिका निभाई।

सानिया से ऐसे हुई उथप्पा की दोस्ती

रॉबिन उथप्पा की पत्नी शीतल गौतम खुद एक टेनिस प्लेयर हैं और उनके करियर की उच्चतम रैंकिंग 591 रही हैं, यह सिंगल्स इवेंट की रैंकिंग थी। शीतल भी अब खेल को अलविदा कह चुकी हैं लेकिन सानिया मिर्ज़ा के साथ गहरी दोस्ती है। इस फ्रेंडशिप की वजह से सानिया मिर्ज़ा और रॉबिन उथप्पा की दोस्ती भी काफी गहरी हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+