विकेट लेते ही 'पुष्पा' के अंदाज में चलने लगे ड्वेन ब्रावो, देखें जश्न मनाने का खास अंदाज

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इस समय साउथ के अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' का क्रेज देखने को मिल रहा है। पुष्पा के रोल में अल्लू अर्जुन ने जो 'श्रीवल्ली' गाने पर कुछ डांस स्टेप ऐसे किए हैं जो खूब वायरल हुआ। 'श्रीवल्ली' गाने पर कई हस्तियां रील बना रही हैं। लेकिन विंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर ने 'श्रीवल्ली' गाने के डांस मैच के दाैरान करते हुए ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

यह भी पढ़ें- 'साउथ अफ्रीका में जो हुआ, उसकी उम्मीद नहीं थी', कोहली को लेकर बोले हरभजन

विकेट लेते ही की अल्लू की नकल

विकेट लेते ही की अल्लू की नकल

दरअसल, यूं तो कई सेलिब्रिटी बैकग्राउंड में 'श्रीवल्ली' गाने के म्यूजिक पर डांस स्टेप कर रहे हैं, लेकिन ब्रावो ने विकेट लेने के बाद ही अल्लू अर्जुन के डांस स्टेप की नकल कर सबको हंसने पर मजबूर कर दिया। ब्रावो फैंस का मनोरंजन करने के लिए नहीं चूकते। 'पुष्पा' इस समय भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में धूम मचा रही है। इस फिल्म का एक्शन और गाना इन दिनों फैंस का पसंदीदा बन रहा है तो फिर ब्रावो भी इसपर प्रतिक्रिया देने से नहीं चूके।

वायरल हो रहा है वीडियो

वायरल हो रहा है वीडियो

इस समय ड्वेन ब्रावो बांग्लादेश प्रीमियर लीग में फॉर्च्यून बोरिशाल के लिए खेल रहे हैं। लीग के 8वें मैच में ब्रावो ने कोमिला विक्टोरियंस के खिलाफ विकेट प्राप्त करने के बाद 'पुष्पा वॉक' में जश्न मनाया। हुआ ऐसा कि ड्वेन ब्रावो को 18वें ओवर में गेंदबाजी करने की जिम्मेदारी दी गई। उनका सामना कर रहे थे बल्लेबाज महिदुल इस्लाम। ओवर की पांचवीं गेंद पर इस्लाम ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही और गेंद डीप मिड विकेट की ओर जाती हुई सीधी फील्डर के हाथों में चली गई और वह कैच आउट हो गए। इस बीच ड्वेन ब्रावो ने 'श्रीवल्ली' अंदाज में जश्न मनाया। ब्रावो अल्लू अर्जुन के डांस स्टेप की नकल करते दिखे। उनके इस डांस का वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट कर रहे हैं।

इससे पहले ब्रावो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह एक श्रीवल्ली गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वह स्विमिंग पूल के किनारे यह डांस करते दिखे।

ऐसा रहा मैच

वहीं मैच की बात करें तो ब्रावो ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन बावजूद इसके उनकी टीम हार गई। ब्रावो ने इस मैच में तीन विकेट चटकाए, जिसकी बदौलत फॉर्च्यून बोरिशाल ने कोमिला विक्टोरिया को निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 158 रन पर रोक दिया। लेकिन लक्ष्य का पीछा करती हुई फॉर्च्यून बोरिशाल की टीम निर्धारित 20 ओवर के अंदर 95 रन पर सिमट गई और 63 रन से मैच हार गई।

गाैर हो कि इस बार ड्वेन ब्रावो नीलामी में नजर आएंगे, क्योंकि अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें रिलीज कर दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने चार खिलाड़ियों एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, मोइन अली और रवींद्र जडेजा को रिटेन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+