IPL 2022: चेन्नई की हार के बावजूद भी सुर्खियों में छाए ड्वेन ब्रावो, कर ली मलिंगा के इस रिकॉर्ड की बराबरी
नई दिल्ली, मार्च 26। IPL 2022 के ओपनिंग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से मात देकर जीत के साथ सीजन का आगाज किया। मैच भले ही केकेआर ने जीत लिया हो, लेकिन चर्चा सीएसके के खिलाड़ियों की हो रही है। फिर चाहे धोनी हो या फिर ब्रावो या फिर रविंद्र जडेजा, जिन्होंने पहली बार IPL में कप्तानी की थी।

मलिंका के बराबर पहुंचे ड्वेन ब्रावो
इस मैच में धोनी ने सूझबूझ भरी पारे खेलते हुए सीजन के पहले ही मैच में फिफ्ट जड़ी दी तो वहीं दूसरी तरफ ड्वेन ब्रावो इस मैच के बाद आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के बराबर पहुंच गए हैं और संभव है कि अगले मैच में वो इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे। दरअसल, ब्रावो ने श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
किसके नाम हैं कितने विकेट
आपको बता दें कि आईपीएल हिस्ट्री में सबसे अधिक विकेट का रिकॉर्ड श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के नाम है, लेकिन अब ड्वेन ब्रावो ने उनके रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। मलिंगा के नाम 122 मैचों में 170 विकेट हैं, जबकि अब ब्रावो ने भी 152 मैचों में 170 विकेट हासिल कर लिए हैं। संभव है कि ड्वेन ब्रावो अपने अगले मैच में इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे। ब्रावो के बाद तीसरे स्थान पर अमित मिश्रा का नाम है, जिनके नाम 166 विकेट हैं और चौथे स्थान पर पीयूष चावला हैं। इनके 157 विकेट हैं। टर्बनेटर हरभजन सिंह 150 विकेट के साथ पांचवे स्थान पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications