IPL 2023 फाइनल में CSK की जीत के बाद पोलार्ड से भिड़ गए ब्रावो, दो दिग्गजों के बीच मजेदार जंग का Video वायरल
आईपीएल 2023 के फाइनल के कुछ दिनों बाद चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच ब्रावो और उनके अच्छे दोस्त कीरोन पोलार्ड के बीच अपनी-अपनी टीम को लेकर मजेदार बहस हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Cricket News: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मैच जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने टूर्नामेंट का पांचवां खिताब अपने नाम कर लिया। साथ ही इस रिकॉर्ड में मुंबई इंडियंस (5 बार की चैंपियन) की भी बराबरी कर ली। इस बीच वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो और कीरोन पोलार्ड ने एक साथ कार की सवारी की, जहां दोनों के बीच अपनी-अपनी टीम को लेकर मजेदार बहस देखने को मिली।
चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच ड्वेन ब्रावो ने कहा कि वह मानते हैं कि सीएसके आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। इसके जवाब में तुरंत पोलार्ड ने कहा कि ऐसा नहीं है मुंबई इंडियंस ने भी 5 बार ट्रॉफी अपने नाम की है, फिर क्या था दोनों के बीच यहीं से एक मजेदार बहस शुरू हो गई।
चेन्नई की जीत पर ब्रावो ने मानाया जश्न
चेन्नई के 5वें खिताब के साथ ब्रावो को आईपीएल में कोच के रूप में अपने पहले कार्यकाल में सफलता मिली। चेन्नई की जीत में 20 वर्षीय मथीशा पथिराना और तुषार देशपांडे का अहम योगदान रहा, क्योंकि यह जोड़ी एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वालों में से थी। ब्रावो ने अपनी सफलता का जश्न उतने ही उत्साह के साथ मनाया, जितना उन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में दिखाया, क्योंकि वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी ने सुपर किंग्स के साथ अपने अद्भुत तालमेल को जारी रखा।
प्लेऑफ में जगह बनाने के बाद बाहर हुई मुंबई इंडियंस
कीरोन पोलार्ड ने भी ब्रावो की तरह सीजन की शुरुआत में आईपीएल से संन्यास लिया और मुंबई इंडियंस में बल्लेबाजी कोच के रूप में शामिल हुए। हालांकि, 2020 में अपना 5वां आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के बाद भी क्वालीफायर 2 से आगे नहीं बढ़ पाई।
पोलार्ड ने ब्रावो से पूछा उनकी टीम सबसे सफल कैसे है?
ब्रावो ने जब चेन्नई की तारीफ में कसीदे पढ़ना शुरू किए तो पोलार्ड को यह पसंद नहीं आया। पोलार्ड ने भी मजाकिया अंदाज में ब्रावो से पूछा कि आईपीएल में 5 खिताब जीतकर कैसा लगा। मैं पिछले साल से ही इसका आनंद ले रहा हूं।' जिसके जवाब में ब्रावो ने कहा, 'मैं काफी अच्छा फील कर रहा हूं। सबसे सफल टीम बनने की फीलिंग काफी शानदार है।' अब पोलार्ड ने पूछा उनकी टीम सबसे सफल कैसे है?'
चेन्नई के साथ ब्रावो ने गिनाईं अपनी ट्रॉफी
इसके जवाब में ब्रावो ने कहा, 'चेन्नई की टीम ने पांच बार आईपीएल ही नहीं जीता बल्कि दो बार चैंपियंस लीग का भी खिताब अपने नाम कर चुकी है। इसके अलावा ब्रावो ने कहा मैं एक खिलाड़ी और कोच के तौर पर अब तक कुल 17 ट्रॉफी अपने खाते में कर चुका हूं। आपके पास कितनी हैं?
पोलार्ड ने जवाब में कहा कि उन्होंने गिनती नहीं रखी, ब्रावो ने कहा कि उनके साथी (पोलार्ड) के पास केवल 15 हैं और उन्होंने कहा कि अब उनके पास एक कोच के रूप में भी एक ट्रॉफी है। फिर ब्रावो ने कहा, 'कृपया मेरे नाम पर कुछ सम्मान दें।' फिलहाल, दोनों के बीच हुई मजेदार बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जोकि फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications