LIVE मैच के दौरान लखनऊ स्टेडियम की हुई बत्ती गुल, 8 मिनट तक अंधेरे में डूबा रहा पूरा मैदान
नई दिल्ली, 19 सितंबर: रविवार को लीजेंड्स लीग क्रिकेट का दूसरा मुकाबला हरभजन सिंह की कप्तानी वाली मणिपाल टाइगर्स और इरफान पठान की कप्तानी वाली भीलवाड़ा किंग्स के बीच खेला गया। ये मैच लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुआ, जहां पठान एंड कंपनी ने रोमांचक मुकाबले में मणिपाल टाइगर्स को 3 विकेट से हराया। हालांकि, मैच के दौरान ऐसा कुछ हुआ जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी।
Recommended Video

स्टेडियम की बत्ती गुल
दरअसल, मैक की शुरुआत भीलवाड़ा किंग्स के टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के साथ हुई। हरभजन सिंह की टीम बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी। मणिपाल टाइगर्स की बैटिंग चल ही रही थी कि अचानक एक फ्लड लाइट में खराबी के कारण मैदान पर अंधेरा छा गया। यह अंधेरा पूरा स्टेडियम में लगभग 8 मिनट तक छाया रहा। उत्तर प्रदेश की राजधानी में खेले जा रहे मुकाबले में इस तरह की बदइंतजामी देखकर फैंस काफी हैरान थे।

फैंस ने जलाई मोबाइल की टॉर्च
मैदान पर बत्ती गुल होने के बाद मैच देखने आए सभी दर्शकों ने अपने-अपने मोबाइल फोन की टॉर्च जलाई। सभी फैंस ने क्राउड वेव शुरू किया। 8 मिनट के बाद जब लाइट आई, तब मैच को फिर से शुरू किया गया। मणिपाल ने 20 ओवर में 153-7 का स्कोर बनाया। मोहम्मद कैफ (73) टॉप स्कोरर रहे, जबकि भीलवाड़ा की ओर से फिडेल एडवर्ड्स को 4 विकेट मिले।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुआ अंधेरा।लीजेंड्स क्रिकेट लीग के मैच के दौरान लाइट गुल ।स्टेडियम में अंधेरा होने के बाद दर्शकों ने ऑन की मोबाइल की टॉर्च #LegendsLeagueCricket #LegendsLeagueCricket2022 #MATCHDAY pic.twitter.com/FurJA3Hc7e
— Rahul Sisodia (@Sisodia19Rahul) September 18, 2022

आखिरी ओवर में मिली जीत
भीलवाड़ा किंग्स के सामने मैच जीतने के लिए 154 रन का टारगेट था, जिसे टीम ने आखिरी ओवर में 7 विकेट खोकर दो गेंद शेष रहते हासिल किया। टीम की जीत में युसूफ पठान ने केलल 28 गेंदों पर 4 चौके और दो छक्कों की मदद से 44 रन बनाए, जबकि टिनू बेस्ट ने 7 गेंदों पर नाबाद 15 रन बनाकर टीम की जीत को पक्का किया। मणिपाल की ओर से रयान जे साइडबॉटम को 3 विकेट मिले।












Click it and Unblock the Notifications