बांग्लादेश सीरीज से पहले ध्रुव जुरेल का कमाल, धोनी की बराबरी कर मचाया धमाल
Duleep Trophy Dhruv Jurel News: ध्रुव जुरेल ने दलीप के 61वें संस्करण में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इंडिया ए का प्रतिनिधित्व करते हुए जुरेल ने इस घरेलू टूर्नामेंट के दौरान एक पारी में विकेटकीपर द्वारा लिए गए सबसे ज़्यादा कैच के धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की। ध्रुव जुरेल के इस दमदार प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें मौका दिया जा सकता है।
दूसरी पारी में लिए सात कैच
जुरेल ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडिया बी की दूसरी पारी में सात कैच लेकर यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले यह उपलब्धि धोनी ने 2004/05 सीजन में ईस्ट जोन के लिए वेस्ट जोन के खिलाफ खेलते हुए हासिल की थी। धोनी से पहले सुनील बेंजामिन ने 1973/74 के दलीप ट्रॉफी फाइनल में सेंट्रल जोन के लिए छह कैच और एक स्टंपिंग के साथ यह रिकॉर्ड बनाया था।

सर्वाधिक कैच लेने वाले विकेटकीपर
अन्य विकेटकीपरों में एस विश्वनाथ शामिल हैं, जिन्होंने 1980/81 सीज़न के दौरान साउथ ज़ोन के लिए छह कैच पकड़े थे। जुरेल के प्रभावशाली प्रदर्शन में उन्होंने यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, मुशीर खान, सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, साई किशोर और नवदीप सैनी जैसे खिलाड़ियों को आउट किया।
बांग्लादेश सीरीज से पहले ध्रुव जुरेल का कमाल
इस मैच में इंडिया बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 321 रन बनाए। जवाब में इंडिया ए की टीम 231 रन बनाकर आउट हो गई। अपनी दूसरी पारी में इंडिया बी ने 184 रन बनाए और इंडिया ए के सामने 275 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। यह उपलब्धि जुरेल को भारतीय क्रिकेट इतिहास के कुछ महान खिलाड़ियों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है।
दुलीप ट्रॉफी की एक पारी में सर्वाधिक कैच लेने वाले विकेटकीपरों की लिस्ट
एमएस धोनी पूर्वी क्षेत्र 7
ध्रुव जुरेल भारत ए 7
सुनील बेंजामिन मध्य क्षेत्र 6
सदानंद विश्वनाथ दक्षिण क्षेत्र 6












Click it and Unblock the Notifications