Duleep Trophy: नॉर्थ जोन ने 511 रनों से जीता मुकाबला, निशांत सिन्धु की धमाकेदार पारी
Duleep Trophy 2023: दिलीप ट्रॉफी में नॉर्थ-ईस्ट के खिलाफ खेलते हुए नॉर्थ जोन ने आसान जीत हासिल कर ली। नॉर्थ जोन ने आसान और बड़ी जीत दर्ज की है। नॉर्थ-ईस्ट को 511 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। नॉर्थ--ईस्ट जोन की टीम कहीं मुकाबले में दिखाई नहीं दी।
नॉर्थ जोन ने नॉर्थ-ईस्ट जोन को 666 रनों का कठिन लक्ष्य दिया था, इसे हासिल करना भी मुश्किल ही था और अंत में यही हुआ। नॉर्थ-ईस्ट इस टारगेट को हासिल करने में नाकाम रही और दूसरी पारी में 154 के मामूली स्कोर पर ही सिमट गई। नॉर्थ जोन सेमीफाइनल में चली गई। यह क्वार्टर फाइनल मैच था।

नॉर्थ जोन ने पहली पारी में बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 540 का बड़ा स्कोर खड़ा किया और पारी घोषित कर दी। ध्रुव शोरी ने 135 रन की पारी खेली। निशांत सिन्धु की तरफ से 150 रनों की पारी देखने को मिली और हर्षित राणा ने 122 रन बनाये। जवाबी पारी में खेलते हुए नॉर्थ-ईस्ट जोन पहली पारी में 134 के मामूली स्कोर पर सिमट गई। सिद्धार्थ कौल और पुलकित नारंग को 3-3 विकेट मिले।
दूसरी पारी में खेलते हुए नॉर्थ जोन ने 6 विकेट पर 259 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। प्रभसिमरन ने 59 रनों की पारी खेली। अंकित कुमार न 70 और जयंत यादव ने नाबाद 55 रन बनाये। यहां से बड़े लक्ष्य का पीछा करना नॉर्थ-ईस्ट के लिए मुश्किल था और पूरी टीम 134 पर सिमट गई।
इससे पहले सेन्ट्रल जोन ने ईस्ट जोन को 170 रनों के अंतर से हरा दिया था। पहले खेलते हुए सेन्ट्रल जोन ने 182 रन बनाये। जवाब में ईस्ट जोन 122 पर सिमट गई। दूसरी पारी में सेन्ट्रल जोन ने 239 और अंत में ईस्ट जोन ने 129 रन बनाये। इस जीत के साथ ही सेन्ट्रल जोन ने भी सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications