Duleep Trophy 2023: वेस्ट vs साउथ जोन, फाइनल में कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज, संभावित 11
Duleep Trophy 2023: दिलीप ट्रॉफी 2023 में वेस्ट जोन और साउथ जोन बुधवार 12 जुलाई से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेलने के लिए तैयार है।
वेस्ट जोन की कप्तानी प्रियंक पांचाल कर रहे हैं और यह टीम सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर आ रही है।

इस मैच में अपनी ऑलराउंड परफॉर्मेंस के चलते अजीत सेठ ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था। सेठ ने पहली पारी में 74 रन बनाए थे और 3 विकेट हासिल किए थे। चेतेश्वर पुजारा ने भी दूसरी पारी में 278 गेंदों पर 133 रन बनाए थे जिसमें उन्होंने 14 चौके और 6 छक्के लगाए थे। पुजारा अनुभवी खिलाड़ी हैं और इस पारी से उन्हें फाइनल के लिए काफी कॉन्फिडेंस भी मिला होगा।
साउथ जोन की टीम के कप्तान भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज हनुमा विहारी हैं और इस टीम ने सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन को 2 विकेट से मात दी थी। मयंक अग्रवाल ने इस मुकाबले में 76 और 54 रनों की पारियों के दम पर प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था।
रन चेज करते हुए साईं किशोर ने कुछ शानदार छक्के लगाकर साउथ जोन को लाइन के पार पहुंचाने में मदद की थी। बीसीसीआई ने हाल ही में इस बात की घोषणा की है कि वह अपनी वेबसाइट bcci.tv पर मैच को लाइव टेलीकास्ट करेंगे।
ये भी पढ़ें- कैसा रहा था टीम इंडिया का परफॉरमेंस, जब वेस्टइंडीज के खिलाफ विंडसर पार्क में पिछली बार खेला था भारत
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी बताई जाती है। यहां पर गेंदबाजों को रन स्कोर के बहाव को रोकने में काफी दिक्कत होने वाली है।
उत्तर भारत में समय काफी बारिश हो रही है लेकिन यह मैच दक्षिण भारत में हो रहा है जहां मुकाबले के दौरान 40 से 60 प्रतिशत बारिश के चांस है। इसके चलते मैच में कुछ रुकावट या सकती हैं। मुकाबले के समय तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
वेस्ट vs साउथ जोन मैच डिटेल्स-
मैच: वेस्ट जोन बनाम साउथ जोन, दिलीप ट्रॉफी 2023
दिन और समय: 12 जुलाई, 2023, बुधवार, भारतीय समयानुसार सुबह 09.30 बजे
स्थान: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 ऐसी हो सकती है-
वेस्ट जोन- पृथ्वी शॉ, प्रियांक पांचाल (कप्तान), अर्जन नागवासवाला, चिंतन गाजा, हेत पटेल (विकेटकीपर), अतीत शेठ, सरफराज खान, युवराजसिंह डोडिया, सूर्यकुमार यादव, चेतेश्वर पुजारा, धर्मेंद्रसिंह जडेजा
साउथ जोन- हनुमा विहारी (कप्तान), मयंक अग्रवाल, साई सुदर्शन, रिकी भुई (विकेटकीपर), रविकुमार समर्थ, वाशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, विधाथ कावेरप्पा, विजयकुमार वैश्य, केवी शशिकांत












Click it and Unblock the Notifications