कैसा रहा था टीम इंडिया का परफॉरमेंस, जब वेस्टइंडीज के खिलाफ विंडसर पार्क में पिछली बार खेला था भारत

India vs West Indies Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत कैरेबियाई धरती पर 12 जुलाई से करने जा रही है। इसके साथ ही भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 अभियान भी शुरू हो जाएगा।

इन सबका मतलब होगा कि वनडे वर्ल्ड कप के साल में भारत का टेस्ट चैम्पियनशिप अभियान पहले ही शुरू हो चुका है। ये मैच विंडसर पार्क में होने जा रहा है।

Team india record at Windsor Park, Dominica

राहुल द्रविड़ और विराट कोहली 12 साल बाद इस मैदान पर वापस लौट रहे हैं लेकिन इस बार रोल अलग होगा। इससे पहले भारत ने 6 जुलाई से 10 जुलाई 2011 तक डोमिनिका के विंडसर पार्क में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेला। यहां उस टेस्ट मैच के कुछ मुख्य बिंदु दिए गए हैं:

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी-

वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 204 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के लिए डेरेन ब्रावो ने सर्वाधिक 30 रन बनाए थे, जबकि ईशांत शर्मा ने 5 विकेट लिए।

इसके जवाब में, भारत ने अपनी पहली पारी में 347 रन बनाए थे, जिसमें अभिनव मुकुंद ने 62, वीवीएस लक्ष्मण ने 56, रैना ने 50, महेंद्र सिंह धोनी 74 रनों की पारी खेली।

वेस्टइंडीज की टीम ने इसके बाद किर्क एडवर्ड्स और शिवनारायण चंद्रपॉल की सेंचुरी के दम पर 322 रन बनाए। भारत ने दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए थे और मैच ड्रा हुआ था।

ये भी पढ़ें- IND vs WI: वो टीमें जिनके खिलाफ WTC 2023-25 में एक भी टेस्ट नहीं खेलेगी टीम इंडिया

ये तीन मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट था। इससे पहले का मैच भी ड्रा हुआ था। पहला मैच भारत ने जीता था। तीसरे मैच में शिवनारायण को मैन ऑफ द मैच और ईशांत शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज मिला था।

वेस्टइंडीज टूर के लिए इस बार भारतीय टीम को विंडसर पार्क के अलावा दूसरा मैच त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में खेलना है जहां पर टीम इंडिय का रिकॉर्ड परंपरागत तौर पर बढ़िया रहता है। भारत ने पिछली बार वेस्टइंडीज का दौरा करते हुए दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+