Dream 11: ये है आज के फाइनल मैच की बेस्ट ड्रीम-XI टीम, टी20 लीग में SEC Vs DSG के बीच होगा खिताबी मुकाबला
SEC vs DSG Dream11 Prediction: एक महीने के रोमांचक क्रिकेट के बाद दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग 2024 आज, 10 फरवरी को फाइनल मुकाबले के लिए तैयार है। SA20 के दूसरे संस्करण का ग्रैंड फिनाले डिफेंडिग चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप (SEC) और डरबन सुपर जायंट्स (DSG) के बीच खेला जाएगा। मैच से पहले जानते हैं कि आज की ड्रीम-11 टीम में कौन-कौन-से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
यह मैच शनिवार को भारतीय समयानुसार रात 9 बजे से न्यूलैंड्स, केप टाउन में होगा। सनराइजर्स ईस्टर्न केप ग्रुप चरण में सात मुकाबलों में सात जीत, दो हार और एक मैच बिना नतीजे के साथ 33 अंकों के साथ टॉप पर रहा। उन्होंने पहले क्वालीफायर में डरबन सुपर जायंट्स को 51 रन से हराकर ग्रैंड फिनाले में जगह बनाई।

दूसरी ओर, डरबन सुपर जाइंट्स का लीग चरण भी प्रभावशाली रहा, उसने 10 मुकाबलों में सात मैच जीते और सिर्फ तीन गेम हारे, जिससे उसके 32 अंक रहे। प्लेऑफ़ में वे पहले क्वालीफायर में सनराइजर्स ईस्टर्न केप से 51 रन से हार गए। हालांकि, उन्होंने दूसरे क्वालीफायर में 69 रनों से जीत के साथ जोबर्ग पर जोरदार वापसी की और फाइनल में जगह बनाई।
SEC vs DSG: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
SA20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम डरबन सुपर जाइंट्स के बीच पांच मैच हुए हैं। सनराइजर्स ने तीन मैच जीते हैं, डरबन को एक जीत मिली है, जबकि एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है।
SEC vs DSG: केपटाउन पिच रिपोर्ट
केपटाउन की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है। यहां कुछ बड़े स्कोर बने हैं। दोनों टीमों ने क्वालीफायर 1 इसी स्थान पर खेला। यहां लक्ष्य का पीछा करना कठिन होगा। इसलिए टॉस जीतने वाले टीम का लक्ष्य विशाल स्कोर खड़ा करने का हो सकता है।
SEC vs DSG: संभावित प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स ईस्टर्न केप: जॉर्डन हरमन, डेविड मालन, टॉम एबेल, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), पैट्रिक क्रूगर, लियाम डॉसन, मार्को जेन्सन, साइमन हार्मर, ओटनील बार्टमैन, डैनियल वॉरॉल।
डरबन सुपर जाइंट्स: मैथ्यू ब्रीट्ज़के, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षे, हेनरिक क्लासेन, जे जे स्मट्स, ड्वेन प्रिटोरियस, वियान मुल्डर, केशव महाराज (कप्तान), रीस टॉपले, जूनियर डाला, नवीन-उल-हक।
सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम डरबन सुपर जाइंट्स ड्रीम 11 टीम
- विकेटकीपर: क्विंटन डी कॉक, एम ब्रीट्ज़के, ट्रिस्टन स्टब्स
- बल्लेबाज: डेविड मालन, हेनरिक क्लासेन, वियान मुल्डर
- ऑलराउंडर: जे स्मट्स, एडेन मार्कराम, मार्को जानसन
- गेंदबाज: डी वॉरॉल, ओ बार्टमैन
- कप्तान: क्विंटन डी कॉक
- उप-कप्तान: डेविड मालन












Click it and Unblock the Notifications