MUL vs PES Dream11: पीएसएल में आज के मैच की ये है सबसे धांसू ड्रीम टीम, बाबर और रिजवान के बीच होगी टक्कर

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2024 के मैच नंबर 9 में आज, 23 फरवरी को मुल्तान सुल्तांस का मुकाबला पेशावर जाल्मी से होगा। इस मैच में फैंस की नजरें बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान पर होंगी। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत शाम 7:30 बजे से मुल्तान इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी। आइए जानते हैं आज की ड्रीम-11 टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

मजबूत स्थिति में है मुल्तान सुल्तांस
दरअसल, इस सीजन मुल्तान ने लगातार तीन मैच जीते हैं और टॉप पर है, जबकि लगातार दो हार के साथ पेशावर सबसे निचले पायदान पर है। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों ने अब तक 13 मैच खेले हैं और मुल्तान ने 10 जीत हासिल की हैं जबकि पेशावर ने केवल तीन जीत हासिल की हैं।

Babar Azam

मुल्तान स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
मुल्तान में मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए सपोर्टिव है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 170 के करीब है। गेंदबाजों को इस पिच पर समय पर विकेट लेने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। यहां 190 से ऊपर का कोई भी स्कोर पीछा करने वाली टीम के लिए दिक्कत कर सकता है।

मुल्तान सुल्तांस बनाम पेशावर जाल्मी ड्रीम-11 टीम

  • विकेटकीपर: मोहम्मद रिज़वान, मोहम्मद हारिस
  • बल्लेबाज: रीजा हेंड्रिक्स, बाबर आजम, डेविड मलान, सईम अयूब
  • ऑलराउंडर: इफ्तिखार अहमद, रोवमैन पॉवेल, खुस्दिल शाह
  • गेंदबाज: ल्यूक वुड, डेविड विली
  • कप्तान: डेविड विली
  • उप-कप्तान: रीज़ा हेंड्रिक्स

मुल्तान सुल्तांस टीम बनाम पेशावर जाल्मी टीम
मुल्तान सुल्तांस टीम:
मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मालन, रीजा हेंड्रिक्स, यासिर खान, डेविड विली, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, उसामा मीर, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, शाहनवाज दहानी, ओली स्टोन, मोहम्मद शहजाद, क्रिस जॉर्डन , उस्मान खान, फैसल अकरम, तैय्यब ताहिर, आफताब इब्राहिम।

पेशावर जाल्मी टीम: सईम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), टॉम कोहलर-कैडमोर, रोवमैन पॉवेल, आसिफ अली, आमेर जमाल, ल्यूक वुड, मोहम्मद जीशान, सलमान इरशाद, वकार सलामखिल, डैन मूसली, पॉल वाल्टर , अरशद इकबाल, खुर्रम शहजाद, मेहरान मुमताज, हसीबुल्लाह खान, ऐमल खान, शमर जोसेफ, आरिफ याकूब, उमैर अफरीदी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+