LAH vs PES Dream11: पीएसएल में आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम टीम, बाबर आजम के बल्ले से बरसेंगे प्वाइंट्स?

Lahore Qalandars vs Peshawar Zalmi: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2024) के मौजूदा सीजन में आज, 25 फरवरी को डबल हेडर का दिन है। टूर्नामेंट का दूसरा मैच रविवार को लाहौर कलंदर्स और पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 से लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा। हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले जानते हैं आज के मैच में कौन-कौन से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

LAH vs PES: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
टूर्नामेंट में लाहौर की शुरुआत लगातार तीन हार के साथ हुई, जबकि पेशावर ने अपने आखिरी मैच में जीत के साथ हार का सिलसिला खत्म किया। दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो पीएसएल के इतिहास में ये दोनों टीमें 18 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं। दोनों के बीच का अंतर बहुत मामूली है। पेशावर जाल्मी ने 10 मैच जीते हैं, जबकि लाहौर कलंदर्स ने 8 मैच जीते हैं।

lahore qalandars vs peshawar zalmi

LAH vs PES: गद्दाफी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
पीएसएल 2024 में पांच में से चार मैच दूसरे बल्लेबाजी करते हुए जीते गए हैं। यह पिच पूरे खेल में बल्लेबाजी के लिए सपोर्टिव रहती है। टॉस जीतने वाली टीम यहां दूसरे स्थान पर बल्लेबाजी का विकल्प चुन सकती है।

LAH vs PES: लाहौर कलंदर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
लाहौर कलंदर्स: फखर जमान, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), रस्सी वैन डेर डुसेन, अब्दुल्ला शफीक, सिकंदर रजा, जॉर्ज लिंडे, कार्लोस ब्रैथवेट, जहांदाद खान, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, जमान खान।

पेशावर जाल्मी: सईम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसीबुल्लाह खान, रोवमैन पॉवेल, आसिफ अली, पॉल वाल्टर, ल्यूक वुड, आरिफ याकूब, नवीन-उल-हक, सलमान इरशाद।

LAH vs PES: लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी ड्रीम-11 टीम

  • विकेटकीपर: साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस
  • बल्लेबाज: बाबर आजम, फखर जमान, रासी वान डेर डुसेन
  • ऑलराउंडर: कार्लोस ब्रेथवेट, सिकंदर रज़ा, रोवमैन पॉवेल, फिल वाल्टर
  • गेंदबाज: ल्यूक वुड, शाहीन अफरीदी
  • कप्तान: बाबर आजम
  • उप-कप्तान: सिकंदर रजा

पेशावर जाल्मी फुल टीम: सईम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), हसीबुल्लाह खान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), पॉल वाल्टर, रोवमैन पॉवेल, आसिफ अली, ल्यूक वुड, नवीन-उल-हक, आरिफ याकूब, सलमान इरशाद, टॉम कोहलर-कैडमोर , अरशद इकबाल, आमेर जमाल, मोहम्मद जीशान, वकार सलामखिल, डैन मूसली, खुर्रम शहजाद, मेहरान मुमताज, ऐमल खान, शमर जोसेफ, उमैर अफरीदी।

लाहौर कलंदर्स फुल टीम: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, रासी वान डेर डुसेन, अहसान भट्टी, जहांदाद खान, शाई होप (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, जॉर्ज लिंडे, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, जमान खान, अब्दुल्ला शफीक, कार्लोस ब्रैथवेट , सलमान फ़ैयाज़, डेविड विसे, कामरान गुलाम, मोहम्मद इमरान, भानुका राजपक्षे, सैयद फ़रीदौन, मिर्ज़ा ताहिर बेग, तैयब अब्बास, लोर्कन टकर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+